सोलर कंपनी के HMX प्लांट में हुआ ब्लास्ट, 900 से अधिक मजदूर कर रहे थे काम, धमाके से मची अफरा-तफरी
Blast in HMX Plant: नागपुर जिले में स्थित सोलार कंपनी के एचएमएक्स प्लांट में जोरदार धमाके साथ विस्फोट की घटना सामने आई है। इस भीषण विस्फोट के समय मौके पर प्लांट में 900 मजदूर मौजूद थे।
- Written By: प्रिया जैस
सोलार प्लांट में धमाका (डिजाइन फोटो)
Blast in HMX Plant of Solar Company: नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील समिप स्थित बाजार गांव से थोड़ी दूर चांदूर गांव में सोलर कंपनी में फिर एक बार ब्लास्ट की घटना घटी। ब्लास्ट देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास होने की जानकारी है। ब्लास्ट के समय नाइट शिफ्ट का काम चल रहा था, इस समय करीब 900 से हजार लेबर कंपनी में कार्यरत होने की जानकारी है।
इस सोलार कंपनी में ब्लास्ट में कोई जनहानि हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन ब्लास्ट काफी बड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले भी इसी कंपनी में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी। कंपनी में ब्लास्ट की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है। ब्लास्ट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिल पाई।
सोलार कंपनी में हुए ब्लास्ट में 2 लोग सनी और अरुण कुमार गंभीर जख्मी हुए हैं। इसके साथ ही 15 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। ब्लास्ट की तीव्रता काफी बताई जा रही है, इसके झटके आसपास के गांव में भी महसूस किये गये, बचाव कार्य जारी है। पर्याप्त पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात किया गया है। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
यह भी पढ़ें – महायुति में आरक्षण की दरार! डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ऐसे खेला सेफ गेम
खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिल पाई। ब्लास्ट की तीव्रता काफी बताई जा रही है, इसके झटके आसपास के गांव में भी महसूस किये गये, बचाव कार्य जारी है।
