-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Office Dhantoli Nagpur Celebration West Bengal Assam Puducherry Election Results
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
- Written By: अंकिता पटेल
West Bengal Election BJP Win: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद नागपुर के धंतोली BJP कार्यालय में ढोल-ताशों, नृत्य और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

नागपुर BJP जश्न,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Political Celebration: नागपुर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुच्चेरी इन 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शहर भाजपा में खुशी व उत्साह की लहर दौड़ गई। खासकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की करारी हार के बाद भाजपा खेमे में खुशियां मनाई जा रही हैं। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में धंतेली स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर के रुझान के बाद से ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे।
दोपहर 3-4 बजे के दौरान तो कार्यकर्ताओं ने विजयोत्सव मनाना शुरू कर दिया। पार्टी के झंडे लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए गए, डोल-ताशों की धुन पर महिला कार्यकर्ताओं ने फुगड़ी खेलकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिये डांस करते नजर आए, जमकर पटाखे फोड़े गए व आतिशबाजी की गई।
इस दौरान महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, महामंत्री श्रीकांत आगलावे, संदीप जाधव, रितेश गावंडे, मनीषा धावड़े, विष्णु चांगदे, बाल्या बोरकर, मिलिंद माने, सचिन करारे, श्रीकांत देशपांडे, जयप्रकाश गुप्ता, अर्चना डेहनकर, चेतना टोक, गजेन्द्र पांडे सहित मंडलों के अध्यक्ष, नगरसेवक और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
भंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
जंगल राज का अंत, जनमत की जीत
दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आज एक अद्भुत और स्वर्णिम संयोग बना है। पूरा देश ‘वंदे मातरम्’ इस राष्ट्रभक्ति गीत के 150 वर्ष मना रहा है और इसी गीत के जनक महान साहित्यकार बंकिमचंद्र के बंगाल में ‘वंदे मातरम्’ का सच्चे अर्थों में उद्घोष करने वालों के हाथ में जनता ने सत्ता सौंप दी है। बंगाल में ममता का ‘जंगल राज’ अब समाप्त हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से वहां एक मजबूत राष्ट्रवादी प्रशासन की स्थापना हो रही है।
यह भी पढ़ें:-बंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
तमिलनाडु में सनातन परंपरा का अपमान करने वालों और सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, जबकि असम में विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को समर्थन दिया है। हम जनता द्वारा दिए गए इस महान जनादेश का पूर्ण सम्मान करते हैं।
‘जनता जनार्दन’ हमेशा विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है, यह इन परिणामों से स्पष्ट हो गया है। आम नागरिक विकास की राजनीति और राष्ट्रवादी विचारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है।
Bjp office dhantoli nagpur celebration west bengal assam puducherry election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM











