गैस वितरण व्यवस्था के खिलाफ भाजपा महिला आघाडी का विरोध, वाड़ी से उफन आ रहा आक्रोष
HP Gas Delivery Problem :भाजपा महिला आघाडी ने गैस सिलेंडर वितरण में हो रही परेशानी के खिलाफ HP Gas के अग्रवाल गैस वितरण केंद्र पर विरोध जताया।
Nagpur Rural: वाड़ी क्षेत्र के गैस ग्राहकों को डिफेन्स परिसर स्थित अग्रवाल एचपी गैस वितरण केंद्र से गैस सिलेंडर मिलते हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से घर पहुंच सिलेंडर वितरण बंद होने और लंबी कतारों से परेशान ग्राहक अब इस व्यवस्था से उकताए हुए हैं। इस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी ने डिफेन्स स्थित अग्रवाल गैस केंद्र पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और वितरण प्रणाली सुधारने के साथसाथ बंद पड़ी केवाईसी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की।
भाजपा महिला आघाडी की उपाध्यक्ष कल्पना सगदेव, सभापति सरीता यादव, रेखा रोडे, ज्योती भोरकर, मनोरमा येवले, नगरसेवक आनंद कदम और अन्य पदाधिकारी अग्रवाल गैस वितरण केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें लगी थीं। ये लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे थे।
गैस वितरण प्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश
महिला आघाडी ने गैस वितरण प्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। खासकर, घर पहुंच गैस वितरण बंद होने, वितरण केंद्र से लंबी कतारों में खड़ा होने और केवाईसी प्रक्रिया के कारण सिलेंडर की उपलब्धता में समस्या उत्पन्न होने पर आक्रोश था। भाजपा महिला आघाडी के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय के आपूर्ति निरीक्षक संतोष ढाकणे को स्थिति से अवगत कराया और विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 7 सिलेंडर वितरण वाहनों के माध्यम से घर पहुंच गैस वितरण की सेवा शुरू की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद
इसके साथ ही, गैस सिलेंडर के वितरण की उचित व्यवस्था भी केंद्र पर लागू की जाएगी। केवाईसी प्रक्रिया का पुनः आरंभ भाजपा महिला आघाडी ने यह भी सुनिश्चित किया कि बंद पड़ी केवाईसी प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति हो सके। इस पहल के बाद, गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
