नागपुर स्मार्ट कचरा प्रबंधन: नियमों को ताक पर रखकर, VIP सड़कों पर मुफ्त मिल रहा है बायो-मेडिकल वेस्ट का डोज

Nagpur Biomedical Waste: RTI से खुलासा हुआ कि नागपुर में 155 अस्पताल बायो-मेडिकल वेस्ट नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। मनपा ने 25.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, फिर भी लापरवाही जारी है।
Nagpur Smart Waste Management: Flouting rules, VIP roads are being exposed to doses of bio-medical waste.
नागपुर, बायो मेडिकल वेस्ट,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Biomedical Waste Disposal: नागपुर शहर की सड़कों, चौक-चौराहों पर खुलेआम अस्पतालों से निकलने वाला संक्रमित कचरा फेंका जा रहा है। सूचना के अधिकार अंतर्गत प्राप्त जानकारी में अस्पतालों से निकलने वाले खतरनाक बायो-मेडिकल वेस्ट को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

जो सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को उजागर करता है, नागपुर महानगरपालिका से प्राप्त आकड़ों के अनुसार शहर के दर्जनों अस्पताल घोर लापरवाही बरत रहे हैं और नियमों को ताक पर रखकर संक्रमित मेडिकल कचरे को खुले में फेंक रहे हैं।

बायो-मेडिकल कचरा फेंकने पर 155 अस्पतालों पर कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा के उपद्रव शोध पथक (एनडीएस) ने इस जानलेवा लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2026 के बीच शहर के सभी 10 जोनों में कुल 155 लापरवाह अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए हैं।

इन दोषी अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए मनपा ने 25,69,000 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना भी वसूला है। आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर द्वारा सूचना के अधिकार अंतर्गत प्राप्त जानकारी से साफ है कि प्रशासन के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर अस्पतालों की यह लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।

नागपुर मनपा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी में आश्चर्यजनक बात यह है कि शहर का सबसे पॉश और वीआईपी माना जाने वाला धरमपेठ जोन अस्पतालों की इस लापरवाही में शीर्ष पर है।

जोन स्तर पर की गई कार्रवाई

जोन कार्रवाई जुर्माना
धरमपेठ 51 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹9,65,000
लकड़गंज 25 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹3,00,000
हनुमाननगर 17 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹2,59,000
मंगलवारी 16 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹2,45,000
नेहरूनगर 12 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹1,45,000
गांधीबाग 12 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹1,40,000
लक्ष्मीनगर 8 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹2,95,000
धंतोली 8 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹1,40,000
आसीनगर 5 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹65,000
सतरंजीपुरा 1 अस्पताल पर कार्रवाई ₹15,000
कुल 155 अस्पतालों पर कार्रवाई ₹25,69,000
Navbharat Live
navbharatlive.com