महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! भुसावल-नागपुर के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

Bhusawal Nagpur Express New Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुसावल और नागपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
New Express Train Approved Between Bhusawal and Nagpur
भुसावल और नागपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी का पत्रसोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis
Published on: 
Updated on: 

Highlight

  • गाड़ी संख्या 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के परिचालन को मिली स्वीकृति

  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर दी नई ट्रेन की जानकारी

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार का जताया आभार

New Express Train Approved Between Bhusawal and Nagpur: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुसावल और नागपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।

भुसावल और नागपुर के बीच लंबे समय से की जा रही एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को आखिरकार केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक आधिकारिक पत्र लिखकर इस नई ट्रेन सेवा की स्वीकृति की जानकारी साझा की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र में क्या लिखा?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संबोधित अपने पत्र में स्पष्ट किया कि भारतीय रेल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को निरंतर सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने लिखा कि यात्रियों की बढ़ती मांग और परिचालन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा समय-समय पर रेल सेवाओं का विस्तार किया जाता रहा है।

इसी क्रम में, भुसावल से नागपुर के मध्य नई गाड़ी संख्या 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के परिचालन को आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। रेल मंत्रालय के इस कदम से महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।

New Express Train Approved Between Bhusawal and Nagpur
दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस की मांग पूरी, नागपुर-भुसावल के बीच नई ट्रेन चलाने को रेलवे की हरी झंडी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया आभार

रेल मंत्री का पत्र प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खुशखबरी को राज्य की जनता के साथ साझा किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करने और नई भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह नई रेल सेवा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

New Express Train Approved Between Bhusawal and Nagpur
चंद्रपुर-मुंबई-पुणे के लिए सीधी ट्रेन फिर होगी शुरू? प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

यात्रियों और व्यापारियों को होगा सीधा लाभ

भुसावल और नागपुर दोनों ही महाराष्ट्र के अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन और व्यापारिक केंद्र हैं। इन दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक यात्रा करते हैं। अब तक सीमित ट्रेनों के कारण यात्रियों को भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझना पड़ता था।

गाड़ी संख्या 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि बीच के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधा और सुलभ संपर्क मिल सकेगा।

रेवले प्रशासन द्वारा जल्द ही इस ट्रेन की समय-सारिणी (टाइम-टेबल) और ठहराव (स्टॉपेज) से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।