अब पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई लॉन्चिंग की समयसीमा

India First Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मई 2027 में सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर देश की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल होगा। यात्री सेवा 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू होगी।
Power supply for the bullet train has commenced on the 50 km Surat-Bilimora track
बुलेट ट्रेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी ट्रैक पर बुलेट ट्रेन के लिए बिजली सप्लाई शुरू।

  • मई 2027 में पहला ट्रायल रन, जनवरी तक सिग्नलिंग पूरी करने का लक्ष्य।

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सेवा 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Trial 2027: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब निर्माण के साथ-साथ परीक्षण के चरण में पहुंचने लगी है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत गुजरात में सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर 20 नवंबर को ओवरहेड बिजली व्यवस्था चालू कर दी गई है। इस सेक्शन पर मई 2027 में पहला ट्रायल रन कराने की तैयारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अप और डाउन दोनों लाइनों पर बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।

चरणबद्ध तरीके से हो रही बिजली की आपूर्ति

रेल मंत्री के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली छोटे-छोटे हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है। तकनीकी टीमें लगातार इसकी निगरानी और जांच कर रही हैं। रेलवे की योजना के मुताबिक, जनवरी 2027 के अंत तक सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में सिग्नलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैक, बिजली, सिग्नल और सुरक्षा प्रणालियों की संयुक्त जांच होगी। ट्रायल प्रक्रिया दो से चार महीने तक चल सकती है।

Power supply for the bullet train has commenced on the 50 km Surat-Bilimora track
महाराष्ट्र को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, कर्ज वितरण में देश में पहला स्थान; परभणी और परली भी अव्वल

अगस्त की जगह अब साल के अंत में शुरू होगी सेवा

पहले बुलेट ट्रेन सेवा अगस्त 2027 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2027 की आखिरी तिमाही कर दिया गया है। शुरुआती चरण में सूरत से वापी के बीच करीब 100 किलोमीटर के हिस्से पर यात्री सेवा शुरू करने की योजना है। इस रूट पर सूरत, बिलिमोरा और वापी तीन स्टेशन होंगे।

508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 12 स्टेशन

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। यह महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा। परियोजना में मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती सहित 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

Power supply for the bullet train has commenced on the 50 km Surat-Bilimora track
मतदाता सूची पुनरीक्षण: 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर, छूटे हुए नागरिकों को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका

456 किलोमीटर में पिलर का काम पूरा

सितंबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 456 किलोमीटर हिस्से में पिलर और 371 किलोमीटर में वायडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका था। करीब 465 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा। महाराष्ट्र में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें ठाणे क्रीक के नीचे से गुजरने वाला लगभग 7 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।

आधुनिक बिजली प्रणाली से दौड़ेगी ट्रेन

पूरे कॉरिडोर में 2 गुणा 25 केवी ओवरहेड ट्रैक्शन प्रणाली लगाई जा रही है। इसके लिए 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं। बिलिमोरा में पहला सबस्टेशन तैयार है। सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में चार नदियों पर पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्टील ब्रिज का निर्माण भी किया गया है।