Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: कांग्रेस, BJP और भाजपा बागी में त्रिकोणी मुकाबला तय, उम्मीदवार राजू भोयर ने नामांकन छोड़ा

Nagpur Local Body Elections: भिवापूर नगर पंचायत चुनाव में माया डडमल और राजू भोयर ने नामांकन वापस लिया। अब नगराध्यक्ष पद की मुख्य लड़ाई कांग्रेस, भाजपा और भाजपा बागी उम्मीदवारों के बीच।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 22, 2025 | 01:25 PM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Elections: भिवापूर नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का 21 नवंबर अंतिम दिन रहा। तहसील कार्यालय परिसर में 21 नवंबर को हुई प्रक्रिया में नगराध्यक्ष पद की कांग्रेस बागी उम्मीदवार माया शंकर डडमल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही प्रभाग 9 के उम्मीदवार राजू रामदास भोयर ने भी अपना फॉर्म वापस लेकर चुनावी दौड़ से स्वयं को अलग कर लिया।

अब भिवापूर नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में मौजूद हैं। माया डडमल के बाहर होने के बाद नगराध्यक्ष पद की मुख्य लड़ाई अब इन तीन दावेदारों के बीच मानी जा रही है। जिसमें कुंदाताई मनोहर कंगाले (कांग्रेस), सुषमा शंकरे (भाजपा) और निशा राजू जांभुले (भाजपा बागी /निर्दलीय) का समावेश है।

बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई मुसीबत

कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने उनके ही पक्ष के बागी प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर स्थिति और पेचीदा कर दी है। नगराध्यक्ष पद के सभी 8 उम्मीदवारों की सूची में खडसंग अश्विनी खडसंग (बसपा), जांभुले निशा राजू (निर्दलीय / भाजपा बागी), श्रीरामे सुषमा शंकरराव (भाजपा), डडमल मंगला डडमल (शिवसेना – शिंदे गट), कुंदा मनोहर कंगाले (कांग्रेस), धारने कमल ऋषी (निर्दलीय), तुमडाम माधुरी देवराव (राष्ट्रवादी कांग्रेस – शरद पवार गट) और पेंदाम शर्मिला नरहरी (निर्दलीय) का समावेश है।

यह भी पढ़ें – नागपुर में ताश की तरह फेंटे गए पुलिस इंस्पेक्टर, CP सिंगल ने रातों-रात किया तबादला, किसे कहां भेजा?

जांभुले की टिकट कटने से बढ़ी भाजपा में नाराजगी

पूर्व नगरसेविका और शहर भाजपा महिला अध्यक्ष रह चुकीं निशा राजू जांभुले ने नगराध्यक्ष पद पर अपनी सशक्त दावेदारी जताई थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत करते हुए निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया, जिससे भाजपा के समीकरण बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Bhivapur nagar panchayat election maya dadmal nomination withdrawal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 01:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

वाड़ी नगराध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे 7 उम्मीदवार, 139 सदस्य अभी भी डटे, शनिवार को अंतिम दिन

2

Sambhajinagar: प्रतिभा इंगले ने वक्फ बोर्ड को दिए सख्त निर्देश, 100% रजिस्ट्रेशन जरूरी

3

कल्याण के आइडियल कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी नमाज, VHP की आपत्ति से मचा हंगामा, VIDEO वायरल

4

गोंदिया में लगेगा प्रशासक राज? ग्राम पंचायत चुनाव की हवा तेज, आरक्षण लॉटरी पर टिकी नजर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.