- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 13 Nagpur Police Officers Transferred Cp Ravindra Singal
नागपुर में ताश की तरह फेंटे गए पुलिस इंस्पेक्टर, CP सिंगल ने रातों-रात किया तबादला, किसे कहां भेजा?
Nagpur Police Transfer: नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल ने प्रशासनिक कारणों से 13 पीआई का तत्काल तबादला किया। जानें किस अधिकारी को कहां नई जिम्मेदारी मिली।
- Written By: प्रिया जैस

CP डॉ. रविंद्र सिंगल (फाइल फोटो)
CP Ravindra Singhal Order: प्रशासनिक कार्यकुशलता व विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ। रविंद्र कुमार सिंगल द्वारा शुक्रवार को 13 पुलिस निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार सीनियर पीआई संजय मेंढे को गणेशपेठ थाने से तहसील थाने में भेजा गया है।
वहीं जरीपटका के पीआई अरुण क्षीरसागर को लकड़गंज और क्राइम ब्रांच के पीआई भारत करहाडे को यूनिट-6 में स्थानांतरित किया गया। तहसील की सीनियर पीआई शुभांगी देशमुख को क्राइम ब्रांच यूनिट-2 और मनीष बंसोड़ को विशेष शाखा से ट्रैफिक जोन कामठी भेजा गया। अमोल देशमुख को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 से सदर थाना और ज्ञानेश्वर भेदोड़कर को आर्थिक अपराध शाखा से यूनिट-1 में भेजा गया।
इन पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला
इसी क्रम में पीआई सुनंदा देशमुख को कामठी ट्रैफिक से पारडी ट्रैफिक यूनिट में भेजा गया। पीआई हरीश रुमकर को जरीपटका थाने से खापरखेडा में नियुक्त किया गया। पीआई महेश सांगडे का तबादला क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 से यूनिट-3 में किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
पीआई रमेश खुणे को यशोधरानगर थाने से मानव संसाधन शाखा में नई जिम्मेदारी मिली। पीआई अनिल ताकसांडे को क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 से जरीपटका थाना सौंपा गया। वहीं पीआई हेमंत चांदेवार का स्थानांतरण लकड़गंज थाने से कलमना ट्रैफिक जोन में किया गया।
यह भी पढ़ें – चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक…फ्लाईओवर पर हुआ मौत का तांडव, देखें हादसे का खौफनाक VIDEO
SDRF की टीम ने मारी बाजी
महाराष्ट्र सरकार ने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपात स्थितियों से निपटने के लिए 2016 में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की स्थापना की थी। तब से एसडीआरएफ नागपुर की टीम प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़, रासायनिक दुर्घटनाएं, इमारत ढहना, आग लगना आदि) का प्रभावी ढंग से सामना कर रही है। इससे हजारों लोगों की जान बची है और संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सका।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल ने एनडीआरएफ बीटी-5 पुणे में दिनांक जोनल नेशनल सीबीआरएन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में भारत के पश्चिमी क्षेत्र के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश ने भाग लिया।
महाराष्ट्र का नेतृत्व
महाराष्ट्र का नेतृत्व नागपुर के पुलिस उप निरीक्षक अमोल गोखले ने किया और 8 पुलिस अधिकारियों ने अपने कौशल का भरपूर उपयोग करते हुए पश्चिमी क्षेत्र प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा टीम ने हाल ही में राष्ट्रीय सीबीआरएन प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की और एनडीआरएफ बीटी-8 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सीबीआरएन प्रतियोगिता-2025 में भाग लिया।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल नागपुर की टीम ने इस राष्ट्रीय सीबीआरएन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का सकारात्मक नेतृत्व करके राज्य का नाम ऊंचा किया। कमान एवं नियंत्रण अधिकारी, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल बच्चन सिंह ने समय-समय पर मार्गदर्शन किया तथा प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी समय-समय पर मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया।
13 nagpur police officers transferred cp ravindra singal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
May 12, 2026 | 01:30 PMTeacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMPM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
May 12, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














