कुबेरेश्वर धाम दर्शन की राह में पसरा मातम! बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, नागपुर के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर

Nagpur Highway Road Accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर मुलताई के पास कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में नागपुर के 3 लोगों की मौत और 5 लोग गंभीर घायल हुए।
Betul-Nagpur Highway Accident
बैतूल-नागपुर हाईवे हादसासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Betul Nagpur Highway Car Accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर मुलताई के पास शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में नागपुर के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर जख्मी हुए। बताया जाता है कि परिवार और पड़ोस के लोग सिहोर के कुबेरेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे।

मृतकों में बूटीबोरी निवासी दीपक श्यामराव राऊत (55), उनकी पत्नी छाया राऊत (51) और प्रभा रामकृष्ण करदाते (48) का समावेश है। घायलों में नीता (40), नैतिक (12), उज्ज्वला मोहन (52), संगीता (43) और सौरभ (30) का समावेश है। उन्हें उपचार के लिए नागपुर लाया गया। अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

ये सभी कार क्र.एम.एच.49- सी.4756 में सवार होकर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा टकराई। दीपक, छाया और प्रभा की मौके पर ही मौत हो गई।

Betul-Nagpur Highway Accident
ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

जोरदार टक्कर से पहिया टूट कर हुआ अलग

स्थानीय नागरिक मदद के लिए दौड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए नागपुर के निजी अस्पताल में भिजवाया गया।

टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। टक्कर के कारण आगे की सीट पीछे की ओर खिसक गई जबकि कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Navbharat Live
navbharatlive.com