नई-नवेली दुल्हन ने की आत्महत्या तो बेंगलुरु से भागे मां-बेटे, नागपुर में लगाई फांसी, जानें पूरा सच
Nagpur Hotel Suicide: दहेज प्रताड़ना के मामले से डरे बेंगलुरु निवासी युवक ने नागपुर के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने भी जान देने की कोशिश की।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में आत्महत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bengaluru Man Dowry Case: नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद दर्ज दहेज बलि के मामले से बचने के लिए बेटा अपनी मां और भाई के साथ बेंगलुरु से फरार हो गया। ससुराल पक्ष की ओर से मिल रहीं लगातार धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने नागपुर के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बेटे के साथ मां ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। यह चौंका देने वाली घटना सोनेगांव थानांतर्गत वर्धा रोड पर स्थित ‘होटल रॉयल विला’ में सामने आई। मृतक विद्यारण्यपुरम, बेंगलुरु निवासी सूरज शिवन्ना (36) बताया गया। बेटे की मौत से उसकी मां जयंती (60) और भाई संजय (35) गहरे सदमे में हैं।
पुलिस के अनुसार करीब 2 महीने पहले सूरज का विवाह बेंगलुरु में ही रहने वाली गानवी उर्फ राशि (26) से हुआ था। बड़े ही धूमधाम से दोनों परिवारों ने विवाह करवाया था लेकिन कुछ दिनों बाद सूरज और गानवी के बीच विवाद शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इसी बीच 24 दिसंबर को राशि ने अपने घर में फांसी लगा ली। गुरुवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद राशि के माता-पिता ने विद्यारण्यपुरम पुलिस थाने में सूरज और उसके परिवार के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया।
ससुरालवालों ने घर के सामने किया प्रदर्शन
दहेज बलि का मामला दर्ज होने के बाद से गानवी के परिजन सूरज और उसके परिवार पर बौखलाए हुए थे। मामले में गिरफ्तारी होने के डर से सूरज, संजय और जयंती बेंगलुरु से भागकर हैदराबाद पहुंचे। शुक्रवार को तीनों नागपुर आ गए और रॉयल विला में 2 कमरे किराये पर लिए। सूरज को गिरफ्तारी का डर सता रहा था। आखिर शनिवार रात भोजन के बाद सूरज और जयंती एक कमरे में, जबकि संजय बगल के कमरे में सो रहा था।
यह भी पढ़ें – 8 माह की बच्ची को झोपड़ी से उठा ले गया जानवर, अधकटा शव मिलने से मचा हड़कंप
रात 12.30 बजे सूरज ने कमरे में फांसी लगा ली। जयंती ने बेटे को फंदे पर लटका देख खुद भी फांसी पर झूलने का फैसला ले लिया, लेकिन आवाज सुनाई देने पर संजय वहां पहुंच गया। उसने मां को आत्महत्या करने से रोका और घटना की जानकारी होटल मैनेजर को दी। तत्काल सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पूरा घटनाक्रम
- 29 अक्टूबर को हुआ था विवाह
- 10 दिन के हनीमून पर गए थे श्रीलंका
- 5 दिन में ही विवाद होने के कारण लौटे
- 24 को पत्नी ने लगाई फांसी
- 26 को रिश्तेदारों ने किया प्रदर्शन
- 27 को पति झूल गया फंदे पर
