Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैंक घोटाला: कांग्रेस नेता के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, आरोपियों के लिए सजा की मांग

Nagpur News: नागपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंक घोटाला मामला को लेकर हंगामा किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 13, 2025 | 12:26 PM

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: नागपुर जिला केंद्रीय बैंक में हुए 150 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मुजीब पठान के नेतृत्व में कांग्रेसियों और किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और बूटीबोरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गौरतलब है कि यह निवेदन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है। निवेदन में मांग की गई है कि जिला केंद्रीय बैंक घोटाले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, संबंधित दोषियों द्वारा गबन की गई राशि बैंक से शीघ्र वसूल की जाए, सरकार यह गारंटी दे कि ऐसे गंभीर वित्तीय अपराधों में शामिल लोगों को कोई राजनीतिक आश्रय या पद न मिले और बैंक का पुनर्गठन किया जाए; साथ ही इसके प्रबंधन को पारदर्शी और किसानों के हित में बनाया जाए।

150 करोड़ रुपयों का घोटाला

2002 में इस बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुनील केदार के कार्यकाल में 150 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ था। इस निधि का उपयोग किसानों और आम जमाकर्ताओं के लाभ के लिए करने की बजाय इसका दुरुपयोग राजनीतिक हस्तक्षेप के माध्यम से निजी लाभ के लिए किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

20 साल बाद सजा

इस मामले में 20 साल बाद जिला सत्र न्यायालय ने 22 दिसंबर, 2023 को केदार को 5 साल के कठोर कारावास और 12.5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनका विधायक पद भी रद्द कर दिया गया।

इस मामले से न केवल किसानों और जमाकर्ताओं को आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि सहकारी और वित्तीय क्षेत्रों में लोगों का विश्वास भी डगमगाया है, इसीलिए पठान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान यूसुफ शेख, सुरेश जारौंडे, अल्ताफ शेख, विनोद वासनिक, तुषार ढाकने, राहुल पटले, अभय मून, अंकित मसूरकर, अक्षय भरतकर, शकील खान समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – सरपंच भवन में बन रहा मिनी हॉल, महिला बचत गट का दिखाया सपना, पेट्रोल पंप पर गिरी गाज

MD विक्रेता के घर छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर जूनी कामठी पुलिस ने एक एमडी विक्रेता के यहां छापेमारी की। मौके से पुलिस को 11.220 ग्राम एमडी पाउडर मिला। पुलिस ने तुमडीपुरा निवासी मोहम्मद शाहबाज उर्फ सोनू मोहम्मद हफीज (33) को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से 15,800 रुपये की एमडी, 2 मोबाइल, वजन कांटा, 25,000 रुपये नकद समेत कुल 90,680 रुपये का माल जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सोनू एमडी बेचता है और माल अपने ही घर पर रखता है। रात करीब 9.16 बजे पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। पुलिस को एक जिप लॉक पन्नी में 11.200 ग्राम एमडी पाउडर मिला। उसे गिरफ्तार एमडी और वजन कांटा आदि जब्त कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Bank scam congress protest against sunil kedar demand punishment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 10:40 AM

Topics:  

  • Congress
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Sunil Kedar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.