नागपुर के बैद्यनाथ चौक पर भीषण आग, शोरूम से उठने लगीं लपटें, मची अफरा-तफरी

Nagpur Baidyanath Chowk Fire: नागपुर के बैद्यनाथ चौक स्थित एक निर्माणाधीन टाइल्स शोरूम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Nagpur Fire in Tiles Showroom
टाइल्स शोरूम में लगी भीषणफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur Fire In Tiles Showroom: नागपुर बैद्यनाथ चौक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन टाइल्स शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग श्री ओम डेकोर की निर्माणाधीन दुकान में लगी थी। परिसर में रखे लकड़ी के पैनल ने आग को तेजी से भड़का दिया।

सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे इमामवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैद्यनाथ चौक इलाके में हुई। पास की दुकान में मौजूद लोगों ने अचानक आवाज सुनी।

बाहर निकलकर देखने पर निर्माणाधीन परिसर से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दी। देखते ही देखते अंदर रखे लकड़ी के पैनल आग की चपेट में आ गए, ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई।

बड़ा नुकसान हो सकता था

नागपुर बैद्यनाथ चौक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। यदि आग आसपास की व्यावसायिक दुकानों तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Nagpur Fire in Tiles Showroom
नागपुर के संविधान चौक पर MPSC के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे हजारों युवा

बाल-बाल बचे नागरिक

नागपुर जिले के बैद्यनाथ चौक क्षेत्र में सौभाग्य से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में सजावट के काम के लिए लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड में स्पार्किंग अथवा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com