बच्चू कड़ू के आंदोलन ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर लेकर नागपुर पहुंचेंगे किसान
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू सोमवार को परसोडी, नागपुर में किसानों के साथ विशाल आंदोलन करेंगे। 20–25 हजार किसान जुटने की संभावना। वर्धा रोड पर पुलिस का तगड़ा पहरा है।
- Written By: आकाश मसने
बच्चू कड़ू ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Bachchu Kadu Protest In Nagpur: पूर्व राज्यमंत्री और किसान नेता बच्चू कड़ू किसानों की विविध मांगों को लेकर नागपुर-वर्धा रोड के परसोडी में आंदोलन करने वाले हैं। हजारों की तादाद में राज्यभर के किसान बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से यहां मोर्चा लेकर पहुंचने वाले हैं। इस मोर्चे ने पुलिस विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।
कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसीलिए वर्धा रोड पर खापरी से ही तगड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। इसके साथ ही वर्धा रोड पर यातायात व्यवस्था में भी बदलवा किया गया है। परसोडी में होने वाले इस आंदोलन में अनेक किसान नेता उपस्थित रहने वाले हैं।
25 हजार आंदोलनकारी आने की संभावना
अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 20 से 25 हजार आंदोलनकारी मोर्चे में शामिल होंगे। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ आंदोलनकारी ट्रैक्टरों में शहर में भी प्रवेश कर सकते हैं। असामाजिक तत्व भीड़ का हिस्सा बनकर माहौल बिगाड़ सकते हैं, इसीलिए वर्धा रोड पर सोमवार को शाम से ही पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
पुलिस ने किए इंतजाम
खापरी से ही टप्पे-टप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में बैरिकेड भी लगाए गए हैं। आंदोलन के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसीलिए सामान्य नागरिकों के लिए खापरी से जामठा तक बदलाव किया गया है। वर्धा से नागपुर की तरफ आने वाले वाहन जामठा चौकी से बायीं ओर मुड़कर एनसीआ8ई की ओर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- ‘भाजपा को बैसाखी की जरूरत नहीं’, अमित शाह के बयान से महायुति में मचा हड़कंप
वहां से यू-टर्न लेकर मेट्रो रेलवे यार्ड, डीपीएस स्कूल टी-पॉइंट से दायीं ओर मुड़कर मिहान की डब्लू बिल्डिंग से पुल पर चढ़कर खापरी चौकी से नागपुर की ओर जाएंगे।
नागपुर से वर्धा की ओर जाने वाले वाहन खापरी पुलिस चौकी से बाईं ओर मुड़कर सेज मिहान पुलिया से सर्विस रोड बायीं ओर मुड़कर होटल ली मेरेडियन से पांजरा गांव, आउटर रिंग रोड होते हुए पांजरी टोल नाका से बायीं ओर मुड़कर वर्धा की ओर जाएंगे।
