Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दहेज के लिए बहू की हत्या का प्रयास, पति समेत सास-ससुर पर मामला दर्ज

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 01, 2021 | 03:17 AM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नागपुर. पति की कमजोरी बताने से नाराज ससुराल वालों ने बहू को मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग की और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. फिर देर रात ओढ़नी से बहू का गला घोंटने का प्रयास किया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत उसके सास और ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. यह मामला हुडकेश्वर थाने का है. आरोपियों के नाम लाडीकर लेआउट निवासी पति महेश प्रकाश गुरमुले, ससुर प्रकाश गणपतराव गुरमुले और सास लीला प्रकाश गुरमुले बताये गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने ससुराल में रह रही रोशनी ने बताया कि यह उसका और उसके पति महेश का दूसरा विवाह था. परिवार वालों ने पूरी रीति-रिवाजों से 3 अगस्त 2021 को शादी करवाई थी लेकिन शादी की पहली ही रात उसे पता चला कि महेश शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है. शादी से पहले यह बात न बताने को लेकर रोशनी अपने पति और ससुराल वालों से नाराज थी.

रोशनी ने पुलिस को बताया कि नाराजगी जताने पर महेश ने उसे 10 दिन में इलाज करवाने का वादा किया लेकिन कुछ नहीं बदला. ऐसे में रोशनी ने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई, जहां से यह महेश के बहनोई तक पहुंच गई. इससे रोशनी के ससुराल वाले नाराज हो गये और घर की बदनामी का आरोप लगाते हुए उसे परेशान करने लगे. यहां तक दाढ़ तक इलाज कराने के लिए मायके से पैसे लाने को कहा. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच एक बैठक हुई जिसमें गुरनुले परिवार ने महेश का उचित इलाज कराने का वादा किया और फिर से रोशनी के साथ पारिवारिक संसार बढ़ाने का आश्वासन दिया.

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मंडल में मध्य रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 22 ट्रेनों में 1,128 यात्री पकड़े, 10 लाख का जुर्माना

नागपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’: सिरकॉट (CIRCOT) ने इनपुट डीलर्स को सिखाए जैविक खेती के गुरुमंत्र!

नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!

नागपुर: ग्रीन एनर्जी को रफ्तार: एनटीपीसी मौदा और किर्लोस्कर टीम के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल बिजली की तैयारी।

शुरू में 5 लाख रुपये की मांग

इसके बाद भी गुरनुले परिवार का रवैया नहीं बदला बल्कि अब रोशनी को ज्यादा परेशान किया जाने लगा. आरोप है कि ससुराल वालों ने रोशनी से 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे शारीरिक रूप से परेशान करने लगे. रोशनी ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को सर्दी होने के कारण वह दवा लेकर सिर पर ओढ़नी बांधकर जल्दी सोई गई. देर रात एहसास हुआ कि गले में कुछ कस रहा है और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है. आंख खुलने पर उसने देखा कि महेश ने रोशनी के सिर पर बंधी ओढ़नी से ही उसका गला घोंट रहा था.

इस दौरान उसके सास और ससुर भी वहीं मौजूद थे. तब भी महेश उसे ओढ़नी सहित खींचकर टायलेट के दरवाजे की कुंडी तक ले जाने का प्रयास किया. इस दौरान रोशनी के गले से ओढ़नी निकल गई और वह बेहोश हो गई. अगले दिन उसे मेडिकल के आईसीयू में होश आया. रोशनी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति महेश, ससुर प्रकाश और सास लीला के खिलाफ दहेज कानून समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. 

Attempt to kill daughter in law for dowry case filed against husband and father in law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2021 | 03:17 AM

Topics:  

  • Attempt to kill
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.