Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन गडकरी ने नागपुर में अटल दौड़ को दिखाई हरी झंडी, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

Atal Run 2025 Nagpur: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नागपुर में ‘अटल दौड़-2025’ का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 25, 2025 | 12:04 PM

अटल दौड़ को नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Atal Vishwas Run: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर में ‘अटल दौड़-2025’ का आयोजन किया गया। ‘सांसद खेल महोत्सव’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी हिस्सा लिया।

नितिन गडकरी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘अटल दौड़-2025’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को जगाने के लिए ‘अटल’ नाम से इस दौड़ का आयोजन किया गया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में जिन भाई-बहनों ने इसमें प्रतिभागिता की है, उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं।

क्या बोले नितिन गडकरी?

नितिन गडकरी ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मशताब्दी के इस साल में निश्चित तौर पर भारत के भविष्य को लेकर उनकी जो संकल्पना थी, उसे पूरा करना ही उनके लिए सही श्रद्धांजलि है।”

उन्होंने कहा कि अटलजी विशाल हृदय वाले असामान्य नेता थे। विशेष रूप से उन्होंने अपना जीवन इस देश के लिए समर्पित किया। उनका कार्य, कर्तव्य और वक्तव्य ऐसा था कि आज भी देश-दुनिया में उन्हें याद किया जाता है। उनकी स्मृतियां राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रहेंगी।

यह भी पढ़ें – BMC चुनाव में शिंदे के स्टार प्रचारक बने गोविंदा, शिवसेना ने जारी की 40 धुरंधरों की लिस्ट

क्रिसमस की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने देश और प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “क्रिसमस भी हमारे लिए बहुत ही आनंद और अभिमान का विषय है। मैं सभी भाई-बहनों को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शुभेच्छा देता हूं।”

भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने बताया कि ‘सांसद खेल महोत्सव’ के तहत अटल विश्वास रन का आयोजन किया गया, जिसमें चार कैटेगरी में एथलीट ने हिस्सा लिया। महिला और पुरुष की अलग-अलग दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा, अंडर-16 की दौड़ भी कराई गई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सालभर कार्यक्रम होंगे। इसी के तहत एक छोटी शुरुआत की गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Atal vajpayee birth anniversary nagpur atal run gadkari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 12:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nitin Gadkari

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai News: शिवाजीनगर पुलिस ने पकड़ी 10 लाख की MD ड्रग्स, दो आरोपी अरेस्ट

2

BMC चुनाव में शिंदे के स्टार प्रचारक बने गोविंदा, शिवसेना ने जारी की 40 धुरंधरों की लिस्ट

3

Virar News: नालासोपारा का 16 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

4

Navi Mumbai International Airport से शुरू हुईं कॉमर्शियल उड़ानें, वॉटर कैनन से दी सलामी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.