छुट्टी के दिन भी चला बुलडोजर, सीताबर्डी-इतवारी में मनपा की सख्ती; नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते ने अवकाश के दिन भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध ठेले हटाए और कई सामग्री जब्त की।
- Written By: अंकिता पटेल
अतिक्रमण हटाओ अभियान, नागपुर मनपा,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए भले ही अवकाश का रहा हो, इसके बावजूद अतिक्रमण निर्मूलन विभाग का दस्ता अलग-अलग हिस्सों में घूमता रहा। कार्रवाई में दस्ते ने जहां नंगा पुतला चौक और इतवारी के कई इलाकों में जब्ती कार्रवाई की, वहीं हमेशा की तरह सीताबर्डी और महल में भी घूमकर जिम्मेदारी निभाई, अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को हटाया गया तथा कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया।
अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई स्थानों से सामग्री जब्त
कई सामग्री जब्त नंगा पुतला परिसर में मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते द्वारा सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई संपूर्ण नंगा पुतला और इतवारी परिसर से लेकर भंडारा रोड स्थित तीन नल चौक और वापस नंगा पुतला क्षेत्र तक की गई।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर और फुटपाथ पर यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेलों को हटाया गया, कार्रवाई के दौरान मनपा की टीम ने 4 पुतले (कपड़े पहनाने वाली डमी), 4 बुफे टेबल और अन्य सामग्री जब्त की। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र सीताबर्डी में निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा संभाला। हालांकि दस्ता यहां पर किसी तरह की जब्ती कार्रवाई तो नहीं कर पाया, लेकिन दिन भर दस्ता घूमता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
मनपा कर्मचारी के साथ गाली-गलौज
अतिक्रमण निर्मूलन अभियान महल क्षेत्र में दोसर वैश्य परिसर से शुरू होकर महल चौक, बडकस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाडा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर तक चलाया गया।
यह भी पढ़ें:- नागपुर के आकाशवाणी चौक पर ट्रक का तांडव, ग्रीन नेट का ढांचा तहस-नहस; टक्कर के बाद चालक फरार
मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान हॉकर्स ने नागपुर मनपा कर्मचारी महेश पाटिल के साथ तीखी बहस और गाली-गलौज की। हालांकि, इस विरोध के बावजूद मनपा के दस्ते ने अपना काम जारी रखा। महाल क्षेत्र से टीम ने 1 ठेला, 1 पुतला और अन्य सामग्री जब्त की।
