Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ लड़ने को तैयार अनिल देशमुख! बोले- नागपुर ही नहीं गाेंदिया की तीनों सीट पर भी हमारा दावा

विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों की रणनीतियां बन रही हैं। इस बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डीसीएम व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम नागपुर विस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मैदान में उतर सकते हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 28, 2024 | 04:34 PM

अनिल देशमुख और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों की रणनीतियां बन रही हैं। इस बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डीसीएम व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम नागपुर विस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मैदान में उतर सकते हैं। इस संदर्भ में देशमुख ने कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ना है, यह निर्णय मैं नहीं ले सकता। पार्टी उम्मीदवारी तय करेगी। जो आदेश होगा, उसके अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा।

अनिल देशमुख ने कहा कि केवल नागपुर नहीं बल्कि पूरे विदर्भ में हमारी चुनाव की तैयारी चल रही है। गोंदिया में भी 3 सीटों पर हमारा दावा रहेगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने टूट के पूर्व जिन-जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, उन सभी सीटों पर दावा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है।

यह भी पढ़ें:- महायुति में सीएम पद पर सस्पेंस बरकरार, अशोक चव्हाण ने दिया चौंकाने वाला बयान

सम्बंधित ख़बरें

Thane: मीरा रोड में CM फडणवीस की बड़ी रैली, युति न होने पर बोले मंत्री प्रताप सरनाईक

भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

‘मैंने CM रहते कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा’, फडणवीस से टकराव की खबरों पर शिंदे का बड़ा बयान

मुंबई के विकास की शुरुआत नागपुरकरों ने की, CM फडणवीस ने गिनाया हिसाब, राज ठाकरे को दिया करारा जवाब

देशमुख ने आराेप लगाया कि बीजेपी राज्य में सत्ता पाने के लिए विधायकों को लालच दिया गया। कर्नाटक में विधायकों को 100-100 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने दावा किया कि जो विधायक शरद पवार को छोड़ सत्ता के साथ चले गए थे वे वापस लौटेंगे।

सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं

विधानसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने देशमुख के फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी के संदर्भ में कहा कि महा विकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस तरह की चर्चा का कोई आधार नहीं है। राकां (एसपी) ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से उम्मीदवारी के लिए दावा भी नहीं किया है।

विजय वडेट्टीवार ने बताया कि सीटों की साझेदारी के संदर्भ में चर्चा के लिए महा विकास आघाड‍़ी के नेताओं की 27 अगस्त को बैठक होने वाली थी लेकिन सांसद वसंत चव्हाण के निधन से वह स्थगित कर दी गई। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी ने घर-परिवार तोड़ने का कार्य शुरू किया है। वह सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता पाने की राजनीति कर रही है।

यह भी पढ़ें:-  सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, 1 साल पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण

फडणवीस के खिलाफ लड़े तो जमानत होगी जब्त

फडणवीस के खिलाफ देशमुख के चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के नेता धर्मरावबाबा आत्राम ने नागपुर में कहा कि देशमुख मेरे खिलाफ अहेरी से लड़ें। फडणवीस के खिलाफ न लड़ें वरना उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अजित पवार ने आदेश दिया तो देशमुख जिस सीट से लड़ेंगे, मैं उनके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं।

आत्राम ने यह भी दावा किया कि जयंतराव पाटिल मेरे संपर्क में हैं। वे महायुति में आने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना को राज्य भर में मिल रहे प्रतिसाद के चलते महा विकास आघाड‍़ी के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए योजना बंद होने का झूठा प्रचार शुरू किया है लेकिन महिलाओं का उन पर भरोसा नहीं रहा है।

Anil deshmukh ready to fight against devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 12:10 AM

Topics:  

  • Anil Deshmukh
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.