नागपुर में 5 करोड़ की सड़क परियोजना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दाभा रोड परियोजना का शुभारंभ
Nagpur Road Development: नागपुर के दाभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़क परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। सड़क के साथ फुटपाथ और नाले भी बनाए जाएंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
दाभा सीमेंट रोड, नितिन गडकरी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Nitin Gadkari Project Road Development: राज्य सरकार के विशेष अनुदान के अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका द्वारा प्रभाग क्रमांक 12 में अमरावती रोड से अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर (वायु सेना गेट) होते हुए दाभा रिंग रोड तक सीमेंट सड़क के निर्माण का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद माया इवनाते ने खुशी जताते हुए कहा कि दाभा परिसर के नागरिकों की ओर से इस सीमेंट सड़क की मांग पिछले कई वर्षों से को जा रही थी जो अब आखिरकार पूरी हो रही है। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए क्रीड़ा विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड़ ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 730 मीटर लंबी सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा। कुल 18 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़े फुटपाथ और बरसाती नाले का भी निर्माण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
‘स्मार्ट रोड’ के रूप में विकसित
पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि इस सड़क को एक ‘स्मार्ट रोड’ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहां अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हो रहा है जहां भविष्य में देश-विदेश से लोग आएंगे।
यह भी पढ़ें:-पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, नागपुर लंदन स्ट्रीट परियोजना बनी हरियाली का मॉडल, 6000 पौधों का सफल रोपण
ऐसे में यह नई सड़क आवागमन के लिए एक उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करेगी, सांसद माया इवनाते, विधायक विकास ठाकरे, परिणय फुके, उपमहापौर लीला हाथीबेड, विपक्ष के नेता संजय महाकालकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित कई अन्य समितियों के सभापति, नगरसेवक और मनपा अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
