Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में 5 जजों के घरों में सेंध, ज्यूडिशियल सिक्योरिटी पर उठा सवाल, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Amravati Theft News: अमरावती में 5 जजों और 4 कोर्ट कर्मचारियों के घरों में चोरी! हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान। सुरक्षा ऑडिट और पुलिस महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 08, 2026 | 01:22 PM

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Judges Colony Robbery: अमरावती के कांतानगर इलाके में 5 न्यायाधीशों और 4 अदालत कर्मचारियों के आवासों में हुई चोरी की चौंकाने वाली घटना पर मंगलवार को न्यायाधीश अनिल किलोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मामले को न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा मानते हुए इस पर स्वतः संज्ञान लिया।

जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर इसे याचिका के रूप में अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने तथा अदालत की मदद के लिए अधिवक्ता वेद देशपांडे की अदालत मित्र के रूप में नियुक्ति की। खबर के अनुसार, अज्ञात चोरों ने अमरावती जिले के कांतानगर इलाके को निशाना बनाया था।

चोरों ने विशेष रूप से शाहपुर, नल-दमयंती और पैनगंगा नामक इमारतों में सेंध लगाई जहां अधिकांश न्यायाधीश निवास करते हैं। इसके अलावा अदालत के कर्मचारियों के निवास सुवर्ण रेखा और शरयू इमारतों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर: DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुई युवक की मौत, गम में बदली दोस्त की शादी की खुशी

नागपुर मेट्रो फेज-2: कन्हान तक मेट्रो अब दूर नहीं! ऑटोमोटिव चौक रूट पर 68% काम पूरा, 11 स्टेशनों ने लिया आकार

Pune:बिल्डरों की मनमानी पर रोक, MHADA का सख्त आदेश; लॉटरी विजेताओं को बड़ी राहत

SBL एनर्जी कंपनी में पुलिस का छापा! स्टॉक रजिस्टर से लेकर CCTV तक खंगाला, देखें क्या मिला?

सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अन्य को प्रतिवादी के रूप में नोटिस भी जारी किया। हाई कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वे संबंधित समाचार लेख के सभी कागजात अदालत मित्र को सौंप दें, ताकि वे जल्द से जल्द याचिका दाखिल कर सकें। यह घटना राज्य में न्यायिक प्रणाली से जुड़े अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है जिस पर न्यायालय ने तुरंत और सख्त रुख अपनाया है।

ताले तोड़कर सोना और नकदी पार

समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार चोरों ने घरों के दरवाजों को जबरन खोला और ताले तोड़कर सोना तथा नकदी चुरा ली। चोरी गए कुल सामान की सटीक कीमत का फिलहाल पता नहीं चल सका है क्योंकि घटना के समय अधिकांश निवासी अपने घरों में मौजूद नहीं थे। इस घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अतहर अली एजाज अली बेग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – नागपुर में भारी हड़कंप! बोरगांव-गोरेवाड़ा रोड पर मनपा का चला बुलडोजर, 80 से ज्यादा दुकानें जमींदोज

आरोपियों की पहचान के लिए अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में 25 से 35 वर्ष की अनुमानित आयु के 3 लोगों को चोरी करते हुए देखा गया है। पुलिस ने मौके पर इन चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया था लेकिन चोर कंपाउंड की दीवार फांदकर पास के जंगल में भागने में सफल रहे। फिलहाल अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है और मामले की सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा ऑडिट की मांगी रिपोर्ट

इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में 3 प्रमुख जानकारियां रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश सरकारी पक्ष को दिया है। अदालत ने विशेष रूप से पूछा है कि क्या हाई कोर्ट सहित सभी अदालतों और उनके आवासीय परिसरों का कोई ‘सुरक्षा ऑडिट’ किया गया था और यदि हां, तो यह आखिरी बार कब किया गया था? अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और इस मामले से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) या अन्य आवश्यक अधिकारी से निर्देश लिए जाएं।

Amravati judges residence theft high court suo motu cognizance security breach

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 01:22 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • High Court
  • Maharashtra
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.