अंबाझरी तालाब को जलकुंभी मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान, महापौर और मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण
Ambazari Lake Nagpur: नागपुर के अंबाझरी तालाब को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए मनपा ने अत्याधुनिक हार्वेस्टर और पोकलेन मशीनों के साथ सफाई अभियान शुरू किया है, जिसका आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
- Written By: रूपम सिंह
अंबाझरी तालाब, जलकुंभी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation Ambazari Lake: अंबाझरी तालाब को जलकुंभी (जलपर्णी) के चंगुल से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए महानगरपालिका ने युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से तालाब में अत्याधुनिक ‘हार्वेस्टर’ मशीनों की मदद से सफाई का काम जोरों पर है।
इस महत्वपूर्ण कार्य का जायजा लेने के लिए महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने संयुक्त रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर की अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी भी पर नगरसेवक योगेश पाचपोर और मनपा विशेष रूप से उपस्थित थीं।
हार्वेस्टर मशीनों के साथ-साथ 5 पोकलेन
तालाब से जलकुंभी को तेजी से निकालने के लिए अत्याधुनिक हार्वेस्टर मशीनों के साथ-साथ 5 पोकलेन, 2 जेसीबी और कई टिप्पर ट्रकों की मदद भी ली जा रही है। इस नई मशीनरी के उपयोग से अंबाझरी तालाब को जलकुंभी मुक्त करने के कार्य को बहुत बड़ी गति मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
यह हार्वेस्टर मशीन बड़े तालाबों में जलकुंभी, अतिरिक्त जलीय पौधों और हानिकारक वनस्पतियों को नियंत्रित करने के लिए बेहद पर्यावरण अनुकूल तरीके से काम करती है। यह अत्याधुनिक मशीन पानी के नीचे और सतह पर तैरने वाली वनस्पतियों के प्रबंधन में अत्यधिक कुशल मानी जाती है।
इस मशीन की कार्यक्षमता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह एक बार में साढ़े 4 से 5 टन जलकुंभी निकाल सकती है और एक दिन में कम से कम 1 से 2 एकड़ क्षेत्र की सफाई करने की क्षमता रखती है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मेडिकल में नवीनीकरण का असर: गड़चिरोली की आदिवासी महिला भर्ती के लिए 3 दिन तक भटकी
वापस लौटेगा खोया हुआ प्राकृतिक सौदर्य
इन विशेष मशीनों की खरीद ‘प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना’ और ‘जिला खनिज प्रतिष्ठान नागपुर के तहत पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय योजना निधि से की गई है। इस अत्याधुनिक मशीनरी के उपयोग से अंबाझरी तालाब का खोया हुआ प्राकृतिक सौंदर्य वापस लौटने और इसे जलकुंभी के प्रकोप से बचाने में बड़ी मदद मिलेगी।
