नागपुर: अमन हत्याकांड में प्रेमी जोड़े समेत 3 गिरफ्तार, लव ट्रायंगल के चलते दिया था वारदात को अंजाम
Nagpur Murder Case: नागपुर के गाड़ीखाना परिसर में लव ट्रायंगल के चलते अमन मेश्राम की हत्या हुई। इस मामले में गिरफ्तार प्रेमिका तेजस्विनी, उसके साथी अमित और हेमंत को 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Aman Meshram Murder Case: नागपुर के गाड़ीखाना परिसर में मंगलवार की रात हुई अमन गौतम मेश्राम (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लव ट्रायंगल में अमन की हत्या होने का खुलासा हुआ है।
पकड़े गए आरोपियों में विनोबा भावेनगर, भांडेवाड़ी निवासी अमित रामराव शिवरकर (24); रामनगर, भंडारा निवासी हेमंत चैतन्येश्वर बागड़े (25) और बोरगांव पवनी, भंडारा निवासी तेजस्विनी जगन कावले (21) का समावेश है।
पुलिस ने अमन की चचेरी बहन प्रणाली खोब्रागड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अमन बिल्किंट कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। तेजस्विनी गणेशपेठ के डीमार्ट में काम करती है और अमित हिंगना के एक होटल में काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत! जमीन बंटवारे पर अब नहीं लगेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
Maharashtra Weather Alert: विदर्भ से कोंकण तक बिगड़ेगा मौसम, अगले 5 दिन रहें सावधान, जारी हुई नई गाइडलाइन
नागपुर में बड़ी ड्रग रेड: निर्माणाधीन इमारत में छिपाया था 85 किलो गांजा, 48 लाख के माल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
झाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
क्या है मामला?
अमन और तेजस्विनी के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी अमन उससे मिलने और बातचीत करने का प्रयास करता था। डेढ़ महीने पहले तेजस्विनी के संबंध अमित से जुड़ गए। लेकिन अमन उसे वापस पाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। हमेशा उसका पीछा करता था। इससे तेजस्विनी परेशान हो गई थी। उसने अमित को इस बारे में बताया। सभी ने मिलकर उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया।
मंगलवार की रात तेजस्विनी ने अमन को फोन करके गाड़ीखाना के मैदान में मिलने बुलाया। अमित और हेमंत वहां पहले से छिपकर बैठे थे। अमन ने वहां पहुंचते ही तेजस्विनी से विवाद शुरू कर दिया। उसने तेजस्विनी को दनादन थप्पड़ जड़ दिए।
अमन पर चाकू से किया वार
इससे बौखलाए अमित ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। छाती पर वार होने से अमन वहीं गिर गया। इसके बाद तीनों उसे ऑटो में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- IIT बॉम्बे नाम पर केंद्रीय मंत्री के बयान से बवाल, राज ठाकरे ने केंद्र को घेरा, फडणवीस ने दिया जवाब
घटना की जानकारी मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अमन की मोटरसाइकिल दिखाई दी। वाहन के नंबर के जरिए पुलिस ने अमित की पहचान की। मेडिकल अस्पताल पहुंचने पर तीनों आरोपी भी हाथ लग गए। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
