एकतरफा प्यार में गई आशिक की जान, सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Nagpur Crime News: नागपुर के गाड़ीखाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम विवाद में युवक अमन मेश्राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी अमित शिवरकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
murder in andhra pradesh father killed three childrens
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Murder News: नागपुर के गणेशपेठ थानांतर्गत गाड़ीखाना परिसर में एकतरफा प्यार के चलते युवक की जान चली गई। विवाद के बाद सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने उस पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक गंगाबाई घाट चौक निवासी अमन मेश्राम (24) बताया गया। आरोपी बाबुलगांव, यवतमाल निवासी अमित रामराव शिवरकर है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

अमन की गाड़ीखाना परिसर में रहने वाली युवती के साथ दोस्ती थी और एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे प्यार नहीं करती थी। आरोपी अमित हिंगना के गुमगांव परिसर में एक ढाबा पर काम करता है। वहीं काम करने वाले हेमंत के साथ उसकी दोस्ती थी। हेमंत की गर्लफ्रेंड अमन की फ्रेंड की सहेली है। इस वजह से अमित से भी उसकी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

दोनों से बात करने नाराज था अमन

अमन को इस बारे में पता चला और उसने युवती को धमकाना शुरू कर दिया। वह दोनों के मिलने-जुलने से नाराज था। मंगलवार की रात 10 बजे के दौरान उसने बौखलाकर युवती को फोन किया। उसे अमित के साथ मिलने के लिए गाड़ीखाना में बुलाया। रामकूलर के नजदीक मैदान के पास सभी बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान अमन ने युवती को 4-5 थप्पड़ जड़ दिए। इस बात से बौखलाए अमित ने चाकू निकालकर अमन के पेट पर वार कर दिया। खून की धार लग गई। अमित वहां से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची। अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल अमित की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com