AI से जानी-पहचानी आवाज बनाकर 50 लाख की ठगी को दिया अंजाम, ठगों ने नागपुर के व्यापारी को लूटा

AI Voice Cloning Scam Nagpur: नागपुर में साइबर ठगों ने AI वॉइस क्लोनिंग से जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति की आवाज निकालकर व्यापारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। चांदनी चौक में कैश लिया गया।
Cyber Fraud 50 Lakhs Nagpur
साइबर ठगों की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में AI वॉइस क्लोनिंग के जरिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया।

  • ठग ने जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति कन्हैयालाल पटवारी की आवाज की नकल करने का आरोप है।

  • दिल्ली में आपात स्थिति बताकर तत्काल रकम की मांग की गई।

  • 26 सितंबर को शाम करीब 5 बजे चांदनी चौक इलाके में नकदी लेने की बात शिकायत में कही गई है।

  • साइबर पुलिस ने ‘अंकित’ नाम से रकम लेने वाले सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Cyber Fraud 50 Lakhs Nagpur: नागपुर जिले में अब साइबर ठगों के लिए किसी की पहचान चुराना ही काफी नहीं, वे उसकी आवाज भी हूबहू उतारकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। एआई से वॉइस क्लोनिंग करके जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम पर व्यापारी से मदद मांगी गई।

दिल्ली में आपात स्थिति बताकर तत्काल रकम मांगी गई। ठगी का जाल इतना सुनियोजित था कि रकम दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पहुंचाकर ले भी ली। शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हिवरी ले-आउट निवासी नितिन (42) की शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर को उनके पिता निर्मल कुमार घर पर थे।

एआई वॉइस क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल

इसी दौरान एक अनजान वाट्सएप नंबर से संपर्क किया गया। नंबर की प्रोफाइल तस्वीर पर कन्हैयालाल पटवारी का फोटो लगा था। दूसरी ओर से बात करने वाले ने एआई वॉइस क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर पटवारी की आवाज की नकल की।

आरोपी ने दिल्ली में आपात स्थिति पैदा होने का हवाला देते हुए तत्काल बड़ी रकम की जरूरत होने की जानकारी दी। नागपुर शहर लौटने पर पैसे वापस करने का भरोसा भी दिलाया। परिचित चेहरा और जानी-पहचानी आवाज सुनकर निर्मल कुमार को संदेह नहीं हुआ।

ठगी को असली लेन-देन का रूप देने के लिए आरोपी ने वाट्सएप पर दिल्ली के एक स्थान की लोकेशन भेजी। कुछ समय बाद उसे हटा भी दिया, रकम की तत्काल जरूरत बताने पर निर्मल कुमार ने दिल्ली में अपने परिचित के जरिए पैसे पहुंचाने की व्यवस्था की।

Cyber Fraud 50 Lakhs Nagpur
नागपुर बना ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अड्डा, 250 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला मास्टरमाइंड फरार

दिल्ली के चांदनी चौक पर ली गई रकम

इसके बाद 26 सितंबर को शाम करीब 5 बजे दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में निर्मल कुमार की ओर से भेजे गए व्यक्ति से 50 लाख रुपये नकद ले लिए गए। बाद में जब ठगी का एहसास हुआ तो नितिन ने पुलिस से शिकायत की।

साइबर पुलिस ने वाट्सएप पर संपर्क करने वाले, 'अंकित' नाम बताकर नकदी लेने वाले और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान, रकम की बरामदगी और इस नेटवर्क में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com