27 नवंबर से शुरू होगी एग्रोविजन 2026, गडकरी बोले- AI से खेती का खर्च 50% तक होगा कम

Nagpur Agriculture Exhibition: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, नागपुर में 27 से 30 नवंबर तक 17वीं एग्रोविजन 2026 कृषि प्रदर्शनी आयोजित होगी।
agrovision 2026 nagpur nitin gadkari ai farming water conservation
नितिन गडकरी कृषि योजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर में 17वीं एग्रोविजन कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।

  • गडकरी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से खाद और कीटनाशकों पर होने वाला खर्च कम करने, पानी बचाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

  • नागपुर जिले की खाली कोयला खदानों में जमा पानी को सोलर पंप के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

Vidarbha Agriculture Development: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ में कृषि विकास, जल संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से आगामी 27 से 30 नवंबर तक सबसे बड़ी 17वीं 'एग्रोविजन' कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से विदर्भ के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और जल प्रबंधन के नए तरीके उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वर्षों से प्रयास किए जाने के बावजूद सूखे की स्थिति उत्पन्न होना चिंता का विषय है। इस समस्या पर सरकार और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नागपुर जिले की कोयला खदानों से कोयला निकालने के बाद वे खाली रह जाती हैं और उनमें बड़ी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। इस पानी को सोलर पंप के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

जानकारी सीधे किसानों के मोबाइल फोन पर

इसी तरह भंडारा जिले के हजारों मालगुजारी तालाबों (मामा तालाब) से गाद निकालने का काम भी किया जाएगा जिससे जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जा सके। खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर देते हुए गडकरी ने कहा कि एआई टेक्नोलॉजी की मदद से खाद और पेस्टीसाइड का खर्च 50% तक कम करना, पानी बचाना और उत्पादन बढ़ाना मुमकिन है। मौसम स्टेशन, सेंसर, ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए फसलों की हालत की जानकारी सीधे किसानों के मोबाइल फोन पर मिल सकती है।

एग्रीकल्चरल मशीनरी और इक्विपमेंट की एग्जीबिशन

30 वर्कशॉप का आयोजन संतरा, गन्ना और अरहर की फसलों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार किए गए हैं। एग्रोविजन 2026 को एमएसएमई की मंजूरी मिल गई है। इस साल अमरावती मार्ग स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव परिसर में आयोजित होने वाली एग्जीबिशन के लिए 3 बड़े हैंगर बनाए जाएंगे और बड़ी एग्रीकल्चरल मशीनरी और इक्विपमेंट की एग्जीबिशन के लिए अलग जगह दी जाएगी। एग्रोविजन अपनी शुरुआत से ही किसानों के लिए फ्री वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। इस साल भी 30 वर्कशॉप होंगे।

agrovision 2026 nagpur nitin gadkari ai farming water conservation
वर्धा के पिपरी (मेघे) में 5 दिन से जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे नागरिक

तमाम नेता उपस्थित

इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मंत्री सुलेखा कुंभारे, पूर्व सांसद कृपाल तुमाने, विधायक डॉ. राजीव पोतदार, चरण सिंह ठाकुर, सुधीर पारवे, मल्लिकार्जुन रेड्डी, दयाशंकर तिवारी, सीसीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. डीके घोष, एग्रोविजन सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. सीडी माय, आयोजन सचिव रवि बोरटकर, रमेश मानकर, सुधीर दिवे, एलबी कलंत्री, प्रशांत कुकड़े, नितिन कुलकर्णी, दिनेश ठाकरे, मोरेश्वर वानखेड़े, राकेश मानकर, किरण पातुरकर, प्रवीण भालेराव, नरेंद्र जीवतोड़े, सचिन कुलकर्णी और अन्य उपस्थित थे।

गन्ने की कीमत पर बाम्बू की खरीदी

गडकरी ने कहा कि विदर्भ में जल संरक्षण के लिए किए गए सफल प्रयोगों को अब आम लोगों और पत्रकारों के सामने लाया जा रहा है। इनमें वर्धा जिले का 'तामसवाड़ा पैटर्न', रामटेक क्षेत्र का 'तारपत्री बंधारा पैटर्न' और बुलढाना पैटर्न के तहत तालाब निर्माण एवं जल संरक्षण के कार्य शामिल है। इन प्रयासों से कई क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान करने में मदद मिली है।

उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि बहते हुए पानी को चलने दो, चलते हुए पानी को रोको और रुके हुए पानी को जमीन में समाने दो। इसी सिद्धांत के आधार पर जल संरक्षण अभियान को विदर्भ के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके साथ ही बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए नदी-नालों को गहरा करने और जल संजीवनी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बाम्बू की खेती भी काफी लाभदायक है। गन्ने की कीमत पर ही बाम्बू की खरीदी की जाएगी। बाम्बू और करीदे के झाड़ लगाकर हम खेतों को चारों और सुरक्षित कर सकते हैं।

agrovision 2026 nagpur nitin gadkari ai farming water conservation
गोकुल दूध संघ के अध्यादेश के खिलाफ यवतमाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पशुओं के स्वास्थ्य में होगा सुधार

गडकरी ने कहा कि एमआईडीसी बूटीबोरी में एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज द्वारा 250 मीट्रिक टन प्रति दिन क्षमता का एक आधुनिक पशु आहार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसकी अनुमानित परियोजना लागत लगभग 90 करोड़ रुपए है। इससे किसानों और डेयरी क्षेत्र को लाभ होगा, संयंत्र के शुरू होने से विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों के हजारों पशु पालकों को किफायती दरों पर संतुलित पशु आहार उपलब्ध होगा जिससे दूध उत्पादन और पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि विदर्भ में गोवंश सुधार और 'एमब्रियो ट्रांसफर' तकनीक के इस्तेमाल से देशी गायों की नस्ल में सुधार करने के साथ ही उनके दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के नए अवसर तैयार होंगे। इसके अलावा मदर डेयरी में सतरा बफीं बनाने के लिए संतरे की बड़ी मात्रा में डिमांड बढ़ी है। संतरे को आज एक बड़ा मार्केट मिल रहा है।