-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- After 3 Decades Hot Mix Plant Has Been Rejuvenated Nagpur Commissioner Abhijit Chaudhary Took Stock
Nagpur News: कबाड़ हुआ हॉट मिक्स प्लांट बनेगा नया, आयुक्त अभिजीत चौधरी ने लिया जायजा
- Written By: आंचल लोखंडे
हिंगना स्थित हॉट मिक्स प्लांट परिसर में रखा कबाड़ सामान का तुरंत निपटारा करने की हिदायत आयुक्त ने दी। साथ ही आयुक्त ने जल्द से जल्द प्लांट शुरू करने की दिशा में काम को अंजाम देने के निर्देश भी दिए।

कबाड़ बना हॉट मिक्स प्लांट बनेगा नया। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सिटी में सड़कों के डामरीकरण या फिर सड़कों के गड्डों को पाटने का काम मनपा के हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से किया जाता है, जिसके लिए मनपा ने हिंगना में स्वयं का हॉट मिक्स प्लांट लगाया था, किंतु देखभाल व दुरुस्ती के अभाव में प्लांट कबाड़ होता जा रहा था।
बहरहाल, अब 3 दशकों बाद इसका कायाकल्प किया जा रहा है। मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने प्लांट का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए। बताया जाता है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रकल्प के सभी काम पूरे होंगे। परिसर में बड़ी मात्रा में पौधारोपण किया गया है।
मार्च अंत में पूरा होगा प्रकल्प
हिंगना स्थित हॉट मिक्स प्लांट परिसर में रखा कबाड़ सामान का तुरंत निपटारा करने की हिदायत आयुक्त ने दी। साथ ही आयुक्त ने जल्द से जल्द प्लांट शुरू करने की दिशा में काम को अंजाम देने के निर्देश भी दिए। 6.73 एकड़ परिसर में स्थित इस प्लांट के सहयोग से सड़कों की दुरुस्ती, गड्डे बुझाने और डामरीकरण करने में मदद होती है। प्लांट की क्षमता प्रति घंटा 60 से 90 टन है। प्लांट की सभी नई मशीनें आने के बाद इसे लगाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की जानकारी कार्यकारी अभियंता अजय डहाके ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यशोदा पब्लिक स्कूल से हिंगना की नई सड़क
जयताला स्थित यशोदा पब्लिक स्कूल से हिंगना तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मनपा आयुक्त की ओर से इसका भी जायजा लिया गया। इस सड़क के निर्माण के लिए निजी जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिससे अब हिंगना से जयताला जाने में लोगों को सुविधा होगी। इसी तरह से लोगों को ऑरेंज सिटी स्ट्रीट के साथ सरल तरीके से कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
1984 में बना था प्लांट
मनपा की ओर से वर्ष 1984 में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया गया था। इसी प्लांट की मदद से सिटी की सड़कों की देखभाल, दुरुस्ती आदि होती रही है। यहां तक कि कई डामरी सड़कों का काम भी पूरा किया गया। हॉट मिक्स प्लांट के संचालन के लिए कार्यकारी अभियंता के नेतृत्व में 22 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम कार्यरत है। सिटी के लगातार बढ़ते दायरे, सड़कों के दुरुस्ती के बढ़ते बोझ और जोनल स्तर पर डामरी सड़कों की मांग को देखते हुए नए काउंटर फ्लो ड्रम मिक्स प्लांट को स्थापित किया जा रहा है।
After 3 decades hot mix plant has been rejuvenated nagpur commissioner abhijit chaudhary took stock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














