-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aditya Thackeray Said About Nagpur Violence That Bjp Wants To Make Maharashtra A Manipur
‘महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा’, नागपुर हिंसा को लेकर आदित्य ठाकरे ने CM फडणवीस पर लगाया गंभीर आरोप
- Written By: आकाश मसने
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा को लेकर जवाब दिया। जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए।

आदित्य ठाकरे व सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के बाद कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा को लेकर जवाब दिया। जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए।
नागपुर हिंसा पर मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुझे यह जानना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया जब अफवाहे फैलने लगी थी, जब किसी शहर में ऐसी घटना होती और यह तो मुख्यमंत्री का शहर है वे मुख्यमंत्री भी हैं और गृह मंत्री भी हैं।
क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ठाकरे ने कहा कि “कभी भी ऐसी घटना होती है तो पहला मैसेज CMO, गृह विभाग को आता है। दोनों उनके पास हैं तो क्या उन्हें पता नहीं था कि यह घटना होने वाली है। मेरा अंदाजा यही है कि भाजपा को महाराष्ट्र का मणिपुर बनाना है। जैसे मणिपुर में हिंसा हो रही है वैसे ही महाराष्ट्र में भी भाजपा दंगे करवाना चाहती है।”
सम्बंधित ख़बरें
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
#WATCH | दिल्ली: नागपुर हिंसा पर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “मुझे यह जानना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया जब अफवाहे फैलने लगी थी, जब किसी शहर में ऐसी घटना होती और यह तो मुख्यमंत्री का शहर है वे मुख्यमंत्री भी हैं और गृह मंत्री भी हैं… कभी… pic.twitter.com/ie8SwJiEap — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (मजिस्ट्रेट को तुरंत प्रभाव से मामलों में तत्काल निवारक आदेश जारी करने का अधिकार देना, ताकि बाधा, मानव जीवन को खतरा, अशांति या दंगे को रोका जा सके, और इसे व्यक्तियों, विशिष्ट क्षेत्रों या आम जनता पर निर्देशित किया जा सकता है) लागू कर दी गई है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घायल डीसीपी कदम से की बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम फडणवीस ने डीसीपी कदम से वीडियो कॉल पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
नागपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नागपुर हिंसा मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज
बता दें कि सोमवार को हुई हिंसा में अब तक 5 FIR दर्ज की जा चुकी है। साथ ही अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्धों को तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।
Aditya thackeray said about nagpur violence that bjp wants to make maharashtra a manipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM











