नागपुर में क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कल, BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की होगी ग्रैंड लॉन्चिंग
ABKM National Executive Meeting: नागपुर में कल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होगी। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की लॉन्चिंग होगी।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
ABKM National Executive Meeting In Nagpur: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ (ABKM) की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 5 जुलाई 2026, दिन रविवार को नागपुर के सदर स्थित प्रसिद्ध होटल तुली इंटरनेशनल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम को ठीक 5 बजे से होगी, जिसमें देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी।
मुख्य अतिथि होंगे राजस्व मंत्री बावनकुले
नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इस भव्य राष्ट्रीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘संगठित क्षत्रिय, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र’ की भावना को आगे बढ़ाना है। इस बैठक के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्रीकृपाशंकर सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी समाज की मजबूती और विकास पर चर्चा करेंगे।
नागपुर में क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (सोर्स: सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मैनहोल मौत मामला, ठेकेदार समेत 4 पर FIR, 3 मजदूर हिरासत में, मुख्य आरोपी अब भी फरार
सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी
नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपी से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र महिला आयोग में 11 महीने में 16,608 शिकायतें, मंत्री अदिति तटकरे ने विधान परिषद में पेश किए आंकड़े
BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की होगी लॉन्चिंग
इस कार्यक्रम का एक और बड़ा आकर्षण ‘BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस’ की ग्रैंड लॉन्चिंग है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की लॉन्चिंग की जाएगी। इस खास प्रोजेक्ट की शुरुआत के दौरान विशिष्ट अतिथियों में कातोल-नरखेड के विधायक चरणसिंग ठाकुर, नागपुर के अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयदीप कवाडे और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील डॉ. ए. पी. सिंह मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपी से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
दिग्गजों की मौजूदगी में जुटेगा क्षत्रिय समाज
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री व कार्यक्रम आयोजक ठा. पंकज सिंह लगातार तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ ही बीजेपी नागपुर महानगर के महामंत्री श्रीकांत आगलावे, फिल्म अभिनेता नीरज भारद्वाज, जिला परिषद नागपुर के सभापति उकेश चव्हाण और विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अमोल ठाकरे भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है।
