-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 4 Murderers Sentenced To Life Imprisonment In Nagpur
नागपुर में 4 हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा, सालों के साथ मिलकर की थी सगे भाई की हत्या
- Written By: शुभम सोनडवले
संपत्ति के विवाद में अपने सालों की मदद से सगे भाई की हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश एनएच जाधव ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी करार दिए गए आरोपियों में जयहिंदनगर, मानकापुर निवासी आसिफ अली सैयद अली (40), शम्स कॉलोनी, मोर्शी निवासी जावेद खान हबीब खान (35), तमीज खान हफीज खान (25) और सादिक खान आबिद खान (26) का समावेश है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. संपत्ति के विवाद में अपने सालों की मदद से सगे भाई की हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश एनएच जाधव ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी करार दिए गए आरोपियों में जयहिंदनगर, मानकापुर निवासी आसिफ अली सैयद अली (40), शम्स कॉलोनी, मोर्शी निवासी जावेद खान हबीब खान (35), तमीज खान हफीज खान (25) और सादिक खान आबिद खान (26) का समावेश है। चारों पर जयहिंदनगर निवासी अमीन अली सैयद अली (41) की हत्या का आरोप था।
पुलिस ने 10 अगस्त 2020 को अमीन की पत्नी आलिया की शिकायत पर हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अमीन और आसिफ सगे भाई हैं और जयहिंदनगर स्थित अपने पुराने मकान में परिवार के साथ रहते थे। घर के नीचे ही 2 दुकानें भी थीं जो किराये पर दी गई थीं। वर्ष 2009 से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मानकापुर थाने में रिपोर्ट दी थी। घटना से 9 दिन पहले आसिफ अपने परिवार के साथ ससुराल मोर्शी चला गया था।
10 अगस्त की सुबह आसिफ ने अपने किरायेदार दुकानदार आमिर अली को फोन कर कहा कि आज वह अमीन का काम तमाम कर देगा। आमिर ने आलिया को जानकारी दी। आलिया ने अमीन को सावधान रहने को कहा था। रात 9.30 बजे के दौरान अमीन और आमिर घर के समीप दूकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान आसिफ अपने साले जावेद, तमीज और सादिक के साथ चारपहिया वाहन में वहां पहुंचा। चारों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। अमीन जान बचाने के लिए भागा लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर मारना शुरू कर दिया। आमिर ने उसके घर जाकर आलिया को घटना की जानकारी दी। तब तक आरोपी रॉड और चाकू से कई वार करके अमीन को मौत के घाट उतार चुके थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
यह भी पढ़ें: नागपुर में फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट, 8 गिरफ्तार
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। पुलिस ने जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया। सरकारी अधिवक्ता रश्मि खापर्डे ने न्यायालय के समक्ष 17 गवाहों के बयान दर्ज करवाए और आरोप सिद्ध करने में कामयाब हुईं। न्या. जाधव ने चारों आरोपियों को हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में आजीवन कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें: नागपुर में पिता ने 9 वर्षीय बेटी का किया लैंगिक शोषण, पुलिस रिमांड में आरोपी
4 murderers sentenced to life imprisonment in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














