- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 2236 Women And Children Missing From Nagpur In 8 Months
Nagpur News: 8 महीनों में नागपुर से 2236 महिलाएं-बच्चे गायब, फडणवीस ने दी जानकारी
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. नागपुर जिले के ग्रामीण व शहरी भागों से मार्च 2023 से अक्टूबर (8 माह) तक 3,838 लोगों के गायब हो जाने के मामले सामने आए हैं. चिंताजनक यह है कि इनमें 2011 महिलाएं और 225 लड़के-लड़कियों का समावेश है. यह जानकारी डीसीएम व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने लिखित उत्तर में दी. विधान परिषद में चंद्रशेखर बावनकुले, प्रवीण दटके सहित अन्य सदस्यों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से सवाल किया कि राज्य में अल्पवयीन लड़कियों के गायब होने की घटनाएं बढ़ गई हैं.
बोईसर एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में 2 दिनों में 3 लड़कियां लापता हो गईं. नागपुर जिले में बीते 8 महीनों में 2000 से अधिक लोग लापता हुए जिसमें 1000 से अधिक महिलाएं व युवा लड़कियां हैं. 94 लड़के और 90 से अधिक किशोरवयीन लड़कियां हैं. लड़कियों को लालच दिखाकर फांसना और भगाने की घटनाओं से पालकों में चिंता व भय का वातावरण है. इसके लिए सरकार क्या कर रही है.
पारिवारिक कारणों से भाग जाती हैं
अपने लिखित जवाब में फडणवीस ने कहा कि बोईसर व नागपुर से गायब हुईं लड़कियों के मामले में मामला दर्ज किया गया है. अधिकतर अल्पवयीन लड़कियां पालकों के डांटने, पारिवारिक कारणों के चलते भाग जाती हैं. उक्त 8 महीनों की कालावधि में लड़कियों को लालच देकर भगाने का कारण सामने नहीं आया. अक्टूबर तक विविध मामलों में लालच देकर भगाने वाले प्रकरणों में अधिकतर प्रेम संबंध के हैं. नागपुर में लापता 3838 में 2011 महिलाएं व 225 लड़के-लड़कियां शामिल हैं. इनमें से 3,239 लोगों को खोज लिया गया है. शेष की खोज पुलिस कर रही है. लापता हुए लोगों को पुलिस के प्रयास से लाने का प्रतिशत 88 है. वहीं भगाकर ले जाने के मामलों में 94 फीसदी को वापस लाया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Nagpur: शॉर्टकट बन रहा जानलेवा, कामठी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज छोड़ पटरियां लांघ रहे यात्री; हादसे का खतरा
Nagpur: भूमि अधिग्रहण सलाहकार पर विवाद गहराया, कार्यकाल बढ़ाने से इनकार के बाद गडकरी के प्रकल्पों पर सवाल
74 वोटों से रोमांचक जीत: नागपुर बार चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष बनकर लौटे प्रकाश जायसवाल
समुपदेशन के लिए ‘पुलिस दीदी’
लापता लड़कियों व लोगों को खोजने के लिए पुलिस विविध उपाययोजना कर रही है. थाना स्तर पर भरोसा सेल व पुलिस दीदी उपक्रम शुरू किया गया है. इस उपक्रम में स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लासेस, स्लम, महिला व लड़कियों के छात्रावासों में पुलिस दीदी टीम भेंट देकर किशोरवयीन लड़के-लड़कियों का समुपदेशन करती हैं. ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से मिसिंग बच्चों की खोज की जाती है.
2236 women and children missing from nagpur in 8 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Apr 27, 2026 | 03:00 AMAaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM













