74 वोटों से रोमांचक जीत: नागपुर बार चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष बनकर लौटे प्रकाश जायसवाल

Nagpur DBA Election: नागपुर जिला वकील संघ चुनाव में प्रकाश जायसवाल ने 74 वोटों से रोमांचक जीत दर्ज कर दूसरी बार अध्यक्ष पद जीता। सचिव पद पर अनिल गुल्हाने की एकतरफा जीत रही।
Thrilling Victory by 74 Votes: Prakash Jaiswal Returns as President for the Second Time in Nagpur Bar Elections
नागपुर डीबीए चुनाव, प्रकाश जायसवाल जीत,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Prakash Jaiswal Victory: नागपुर शहर में इस वर्ष जिला वकील संघ (डीबीए) के अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ी टक्कर के बीच पूर्व अध्यक्ष अधि. प्रकाश जायसवाल ने पूर्व सचिव अधि। नितीन देशमुख को मात्र 74 वोटों से हराकर दूसरी बार अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया, वहीं सचिव पद के चुनाव में अधि. अनिल गुल्हाने ने 407 वोटों से एकतरफा जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद के चुनाव में जायसवाल को 1218, अधि. नितिन देशमुख को 1144, अधि, मनोज साबले को 324, अधि. नायक को 62, अधि. तरुण परमार को 42 और अधि. सुनील लाचरवार को 32 वोट मिले, शुरुआत से ही अध्यक्ष पद के लिए जायसवाल और देशमुख ही प्रबल दावेदार थे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी।

आखिर 74 वोटों की बढ़त के बाद जायसवाल ने जीत हासिल की। वहीं सचिव पद के लिए अधि. अनिल गुल्हाने, अधि. अमित बंड और अधि. आशीष शेंडे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था लेकिन गुल्हाने ने मानो एकतरफा जीत हासिल की। परिणामों में गुल्हाने को 1091, बंड को 684 और शेंडे को 549 वोट मिले। वहीं अधि. आशीष कटारिया को 295 और अधि. नितीन रुडे को 193 बोट प्राप्त हुए। प्रकाश जायसवाल का रिकॉर्ड दूसरी बार अध्यक्ष बनना आसान नहीं रहा है। पहले कई उम्मीदवारों ने प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके।

जायसवाल वर्ष 2015 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2023 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने तीसरी बार चुनाव लड़ा। वकीलों में यही चर्चा थी कि यही उनके लिए नकारात्मक होगा लेकिन दूसरी बार जीत हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया।

जीत की खबर सुन भावुक हुए जायसवाल

इस बार उन्होंने फिर से मजबूती से चुनाव लड़ा और कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। जीत की खबर मिलते ही वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। विजयी उम्मीदवार के जुलूस के दौरान नाचते समय अधि।

विलास राऊत को दिल का दौरा पड़ गया। अचानक उनकी हालत खराब हो गई और सभी सकते में आ गए, तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वकील अस्पताल पहुंचे।

वकीलों ने अपनी आवाज उठाने के लिए मुझे चुना है। मैं हमेशा उनके लिए काम करता रहूंगा, नवोदित वकीलों के बैठने की व्यवस्था और महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलका कराने के लिए भी प्रयास करूंगा, पहली बार अध्यक्ष रहते हुए नवनिर्मित एल-शेप बिल्डिंग का प्रस्ताव सरकार से मंजूर करवाया था। वकीलों को अच्छी से अच्छी सुविधा मिलनी चालिए।

-अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकाश जायसवाल

वकीलों ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरूंगा, लगातार उनके लिए काम करते हुए सभी वादों को पूरा करूंगा, मुझ पर विश्वास जताने के लिए सभी वकील भाइयों का धन्यवाद,

-सचिव, अधिवक्ता अनिल गुल्हाने

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com