-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Nikay Chunav Format Of Divisional Structure Will Be Announced Today
पोला से पहले प्रभाग रचना का फूटेगा ‘पोला’! निकाय चुनाव के लिए नागपुर में आज घोषित होगा प्रारूप
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: निकाय चुनाव के लिए 22 अगस्त को नई प्रभाग रचना घोषित होगी, जिससे चुनाव लड़ने वालों में हलचल मच गई है। इससे किसे फायदा होगा, किसे नहीं, इस पर चर्चाएं तेज हैं।

नागपुर महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर शुरू की गई प्रक्रिया के अनुसार अब 22 अगस्त को प्रारूप प्रभाग रचना की घोषणा होने जा रही है। हालांकि 23 अगस्त को छोटा पोला है किंतु इसके एक दिन पहले ही चुनाव लड़ने के इच्छुकों के लिए प्रभाग रचना का ‘पोला’ फूटने जा रहा है।
नई प्रभाग रचना घोषित होने के कारण न केवल सत्तापक्ष बल्कि विपक्ष सहित तमाम इच्छुक स्थानीय नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। बहरहाल प्रारूप प्रभाग रचना के अनुसार किसके लिए प्रभाग सकारात्मक होगा और किसके लिए नकारात्मक, इसे लेकर अभी से अटकलें शुरू हो गईं।
लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण सूने पड़े मनपा के गलियारों में भी गुरुवार को कुछ हलचल देखी गई जिसमें न केवल राजनीतिक दल से जुड़े बल्कि प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी नई प्रारूप प्रभाग रचना को लेकर चर्चाओं में व्यस्त दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
कुछ प्रभागों में उलटफेर के संकेत
आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए 22 अगस्त को घोषित होने वाली प्रारूप प्रभाग रचना ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। नये प्रभागों की सीमाएं तय होते ही नागपुर के परंपरागत चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कई वरिष्ठ पार्षदों और नेताओं के गढ़ प्रभावित हो सकते हैं। सीमाओं में बदलाव से जहां कुछ वार्डों में दलों को नया आधार मिलेगा वहीं कुछ क्षेत्रों में उनकी पकड़ कमजोर भी हो सकती है।
खासकर वे प्रभाग जहां पिछली बार बहुमत से विजय मिली थी, वहां अब विपक्षी दलों को नया अवसर मिल सकता है किंतु अंदरखाने दबी आवाज में यह भी चर्चा है कि राज्य में जिसकी सत्ता होती है, प्रभाग रचना पर उसका असर दिखाई देता है जिससे वर्ष 2017 के प्रारूप प्रभाग रचना में बहुत कुछ परिवर्तन होने की उम्मीद कम है।
राजनीतिक दलों की बदलेगी रणनीति
जानकारों के अनुसार भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (दोनों गुट) जैसे प्रमुख दलों के स्थानीय नेतृत्व ने आंतरिक बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हर दल इस आकलन करने में जुटा है कि नये प्रभागों का जातीय और भौगोलिक समीकरण किसके पक्ष में जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा सत्ता में होने के कारण नये क्षेत्रों में संगठनात्मक विस्तार का लाभ ले सकती है लेकिन पुराने गढ़ों के विभाजन से चुनौती भी झेलनी पड़ सकती है। वहीं कांग्रेस पारंपरिक मतदाता वर्ग वाले इलाकों में प्रभाग के पुनर्गठन से मजबूती पा सकती है, जबकि अन्य छोटे दल और रिपब्लिन पार्टी जैसे दलों के उम्मीदवार भी नये प्रभागों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे।
28 अगस्त तक दर्ज करानी हैं आपत्तियां
बताया जाता है कि 22 अगस्त से मनपा के सभी जोनल कार्यालयों में प्रारूप प्रभाग रचना को जनता के लिए लगाया जाएगा। नागरिकों से 28 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं जिसके बाद 29 अगस्त से 8 सितंबर तक आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें:- ‘I Love You Too’ बोलते ही वायरल हो गए अजित पवार, पत्नी को लेकर कही ये बात, देखें- VIDEO
सुनवाई के बाद ही प्रभाग रचना को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। अंतिम रूप से रचना तय होने के बाद ही दलों की चुनावी बिसात स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी की निगाहें 22 अगस्त की घोषणा पर टिकी हुई हैं क्योंकि यही आगामी मनपा चुनाव की राजनीतिक दिशा तय करेगी।
आरक्षण की भी लटकी है तलवार
राजनीतिक जानकारों के अनुसार भले ही कुछ पूर्व पार्षदों के लिए नई प्रभाग रचना में कुछ खास परिवर्तन न हो लेकिन प्रभाग रचना के बाद 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण, इसमें भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं तथा पुरुषों के लिए आरक्षण निकाला जाएगा।
हाल ही में कोर्ट के फैसले के बाद अब ओबीसी का आरक्षण भी तय होना है जिससे कई प्रभागों में आरक्षण निश्चित ही समीकरण बदल सकते हैं जिससे फिलहाल कुछ पूर्व पार्षद भले ही प्रभाग रचना उनके लिए सकारात्मक देख रहे हो किंतु अभी भी चुनाव काफी दूर है जिसके लिए काफी पड़ाव पार करने होंगे।
Maharashtra nikay chunav format of divisional structure will be announced today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
Jul 15, 2026 | 07:44 PMOnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Jul 15, 2026 | 07:43 PMपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMयश की ‘टॉक्सिक’ के चलते बदल सकती है श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज, मेकर्स कर रहे नई तारीख पर विचार
Jul 15, 2026 | 07:38 PMजिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
Jul 15, 2026 | 07:37 PMवृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, नगर निगम और पुलिस ने प्रस्तावित टेंपो स्टैंड का किया निरीक्षण
Jul 15, 2026 | 07:34 PMमहाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें
Jul 15, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














