Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: नागपुर की इस महिला से हुई थी भारी मिस्टेक, LoC सीमा लांघ पहुंची थी पाकिस्तान; 10 दिनों बाद PAK ने…

नागपुर की सुनीता जामगड़े LoC के पास एक गांव से लापता होने से पहले कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 26, 2025 | 08:11 PM

LoC पार कर पाकिस्तान पहुंच गई थी नागपुर की महिला

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: शहर की महिला सुनीता जामगड़े एक हफ्ते पहले कारगिल के हुंदरमन गांव से भारत – पाक सीमा (LOC) पार कर पाकिस्तान में प्रवेश किया था। इस दौरान सुनीता के लापता होने की खबरें चल रही थी। रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुनीता को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि (43 वर्षीय) सुनीता जामगड़े की 14 मई को लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, वह दस दिन पहले अपने बेटे को छोड़कर सीमा पार कर गई थी। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया था।

BSF ने महिला को अमृतसर भेजा

पुलिस उपायुक्त (ZONE V) निकेतन कदम ने कहा कि एक अधिकारी और दो महिला कांस्टेबलों वाली एक टीम सुनीता को वापस लाने के लिए अमृतसर भेजी गई है। कदम ने बताया कि सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान ने सुनीता को पकड़ लिया था। पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया है और बीएसएफ ने महिला को अमृतसर पुलिस को सौंप दिया है।

लद्दाख पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. एस डी सिंह जामवाल ने पिछले सप्ताह पहले मीडिया को बताया था कि लापता होने से पहले सुनीता पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थी। अमृतसर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसे नागपुर के कपिल नगर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, क्योंकि उसका स्थायी पता नागपुर में ही है।

पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग

निकेतन कदम ने आगे बताया कि अनजाने में भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने वाले व्यक्तियों का आदान-प्रदान एक नियमित प्रक्रिया है। ऐसे मामलों को आमतौर पर बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग और संचार के माध्यम से सुलझाया जाता है। जामगड़े के 12 वर्षीय बेटे को भी जल्द ही नागपुर वापस लाया जाएगा, जिसे उसके लापता होने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की देखभाल में ले लिया गया था।

नागपुर के एक अस्पताल की पूर्व नर्स सुनीता अपने लापता होने से पहले के हफ्तों में परेशान चल रही थी। उसके परिवार ने यह भी बताया था कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Nagpur sunita jamgade crossed loc pakistani armed forces handed over to india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 06:38 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Pakistan Army

सम्बंधित ख़बरें

1

बांस की खेती को सरकार दे रही बढ़ावा, रोजगार का खुलेगा नया द्वार, इन चीजों के लिए बढ़ी मांग

2

लव अफेयर की खबर मिली और पिता बन गया खतरनाक, बेटी के खिलाफ बनाई हत्या की साजिश

3

बावनकुले की जीत पर कांग्रेस को संदेह, भाजपा ने उठाया सवाल, बोले- सपकाल के आरोप निराधार

4

मुंबई-पुणे में गणेश विसर्जन पर सख्त ट्रैफिक कंट्रोल, कई रूट बंद, जुलूस ने पकड़ी रफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.