- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Sports Hub Project Collector Kumar Ashirwad Inspection Dhapewada Development
नागपुर बनेगा ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’! मानकापुर में बन रहा 8 मंजिला हाई-टेक स्पोर्ट्स हब, कलेक्टर ने लिया जायजा
Nagpur Sports Hub Project: नागपुर स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का काम तेज: मानकापुर में ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज का निर्माण। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने लिया जायजा।
- Written By: प्रिया जैस

स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Collector Kumar Ashirwad: मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल के अंतर्गत नागपुर स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का जायजा लेने जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद अचानक पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के साथ ही निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिला खेल अधिकारी पल्लवी धात्रक भी उपस्थित थीं। बताया गया कि संकुल के ब्लॉक ‘ए’ में चार मंजिल मल्टी-स्पोर्ट्स एरीना का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट में पार्किंग, ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और डाइविंग पूल होगा।
पहले माले पर स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, टेबल टेनिस, दर्शक दीर्घा, लाइब्रेरी और मल्टी-स्पोर्ट्स हॉल होगा। दूसरे माले पर 10 मीटर शूटिंग रेंज, फिटनेस सेंटर, कुश्ती और जूडो कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, मल्टीपर्पज हॉल, जिम्नास्टिक, स्क्वैश और फेंसिंग एरीना की व्यवस्था होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लाक बी में 8 मंजिल इमारत
ब्लॉक ‘बी’ में 8 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। बेसमेंट में बैंक्वेट हॉल और किचन होगा। पहले माले पर बोर्ड गेम्स, लाइब्रेरी, ई-गेमिंग जोन और टीवी रूम होगा। दूसरे माले पर मल्टीपर्पज हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट और योगा रूम होगा। तृतीय तल पर स्पा और जिम्नेजियम और चौथे माले पर रूफटॉप स्विमिंग पूल, रूफटॉप रेस्टोरेंट और इंडोर रेस्टोरेंट होगा। पांचवें और छठे माले पर सर्विस अपार्टमेंट होंगे, जबकि सातवें तल पर प्रेसिडेंशियल और डीलक्स सुइट्स होंगे।
यह भी पढ़ें – भिखारी पाकिस्तान बना शांतिदूत, विश्वगुरु कहां हैं? संजय राउत ने ‘सामना’ में PM की विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां
धापेवाड़ा तीर्थक्षेत्र विकास कार्यों की समीक्षा
धापेवाड़ा स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन कार्यों को गति देने और जल्द पूरा करने के लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।
यहां चल रहे विकास कार्यों में विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर, प्रशासनिक भवन, दर्शन पंक्ति शेड, कोलबास्वामी मंदिर परिसर में भक्त निवास व बहुउद्देश्यीय सभागार, विसर्जन टैंक, पूजा शेड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्वच्छता संकुल, चेंजिंग रूम, पार्किंग और लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों का निरीक्षण किया।
Nagpur sports hub project collector kumar ashirwad inspection dhapewada development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satish Kaushik Life: हंसी के पीछे छुपा था सतीश कौशिक का गहरा दर्द, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था जीवन
Apr 13, 2026 | 06:32 AMBirthday Horoscope: 13 अप्रैल को जन्मे जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि में छिपे हैं कौन से बड़े राज!
Apr 13, 2026 | 06:17 AMAaj Ka Rashifal 13 April: सोमवार को मेष की चमकेगी किस्मत, धनु-मकर को मिलेगी चेतावनी! जानें 12 राशियों का हाल
Apr 13, 2026 | 12:05 AMमुंबई इंडियंस के घर में घुसकर RCB ने जीता मुकाबला, रजत पाटीदार और फिल साल्ट के सामने फेल हुए MI के गेंदबाज
Apr 12, 2026 | 11:53 PMपति अर्जुन के लिए चियर करने LSG की जर्सी में पहुंचीं सानिया चंडोक, लेकिन सारा तेंदुलकर ने बटोरीं सुर्खियां
Apr 12, 2026 | 11:14 PMBS6 Engine क्या है? नई कार खरीदने से पहले जान लें इसकी तकनीक, फायदे और काम करने का तरीका
Apr 12, 2026 | 11:02 PMपटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM
सुरों का एक युग समाप्त, 92 की उम्र में आशा भोसले का निधन; संघर्ष से शिखर तक की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 12, 2026 | 09:59 PM














