- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Radioactive Threat Rss Headquarters Metro Cesium 137 Ats Investigation
नागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
Nagpur Radioactive Threat: नागपुर पुलिस को मिले एक गुमनाम पत्र में RSS मुख्यालय और नागपुर मेट्रो में खतरनाक ‘सीजियम-137’ पाउडर फैलाने का दावा किया गया है। एटीएस और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur RSS Headquarters Radioactive Threat: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस विभाग को एक बेहद डरावना और गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ। इस पत्र में दावा किया गया है कि शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में ‘रेडियोएक्टिव पाउडर’ फैला दिया गया है। इस धमकी के बाद से ही नागपुर पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
क्या है पत्र का खौफनाक दावा?
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल के कार्यालय में डाक के जरिए एक लिफाफा पहुंचा। जब इसे खोला गया, तो सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। पत्र में लिखा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महल स्थित मुख्यालय रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर और नागपुर मेट्रो की ऑरेंज व एक्वा लाइन की ट्रेनों में ‘सीजियम-137’ नामक खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ डाल दिया गया है।
कैंसर अस्पताल से चोरी का शक
धमकी भरे इस पत्र में DSS नामक किसी अज्ञात संगठन का जिक्र किया गया है। पत्र भेजने वाले ने दावा किया है कि यह रेडियोएक्टिव पदार्थ किसी कैंसर अस्पताल से चुराया गया है। सीजियम-137 का उपयोग आमतौर पर कैंसर के इलाज (रेडियोथेरेपी) में होता है, लेकिन अगर इसे खुले में फैला दिया जाए, तो यह इंसानी शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि इस पाउडर के संपर्क में आने से स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शादियों की धूम, सीजन में बर्तन बाजार गुलजार, ग्राहकों की नई पसंद; इंडक्शन की बढ़ी मांग
इंजीनियर ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 3 माह तक किया शोषण
पाइपलाइन टूटी, पानी की किल्लत-नागपुर के बेसा में ठप पड़ा ड्रेनेज लाइन प्रोजेक्ट; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
चंद्रपुर: अल्ट्राटेक माणिकगढ़ सीमेंट जमीन विवाद सुलझाने की पहल, जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगी भूमि की नापजोख
सुरक्षा एजेंसियों की मैराथन तलाशी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एटीएस और बम निरोधक दस्ते को सक्रिय किया। संघ मुख्यालय और रेशीमबाग परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। इसके अलावा मेट्रो की सीटों, स्टेशनों और भाजपा-संघ कार्यालयों की ओर जाने वाली बसों की भी गहन जांच की गई। राहत की बात यह रही कि अब तक की जांच में कहीं भी किसी संदिग्ध पदार्थ या रेडिएशन की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:- बच्चू कडू बनेंगे शिवसैनिक? हाथ में थामेंगे धनुष-बाण; महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, जानें क्यों लिया ये फैसला
जांच के घेरे में शरारती तत्व
पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या यह किसी की सोची-समझी साजिश है या महज एक शरारत। पुलिस उस डाकघर का पता लगा रही है जहां से यह पत्र पोस्ट किया गया था। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Nagpur radioactive threat rss headquarters metro cesium 137 ats investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
Apr 30, 2026 | 02:23 PMनागपुर में शादियों की धूम, सीजन में बर्तन बाजार गुलजार, ग्राहकों की नई पसंद; इंडक्शन की बढ़ी मांग
Apr 30, 2026 | 02:17 PMपलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत
Apr 30, 2026 | 02:16 PMकार्बन डाइऑक्साइड से उड़ेंगे विमान! चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा भविष्य का Jet Fuel, विमानन जगत में नई क्रांति
Apr 30, 2026 | 02:11 PMइंजीनियर ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 3 माह तक किया शोषण
Apr 30, 2026 | 02:11 PMSamay Raina-Ranveer Allahbadia विवाद के बाद पहली बार दिखेंगे साथ, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में होगी एंट्री
Apr 30, 2026 | 02:07 PMNarasimha Jayanti Katha: आज मनाई जा रही है नृसिंह जयंती, पढ़ें भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कथा और महिमा
Apr 30, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM












