नशा एक अदृश्य दुश्मन…सीएम फडणवीस बोले- देश को कमजोर करने के लिए युवाओं को बनाया जा रहा निशाना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नशा मुक्त नवी मुंबई अभियान का शुभारंभ किया। यह मुंबई के उपनगर को नशा मुक्त बनाने की महत्वाकांक्षी पहल है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी मौजूद रहे...
- Written By: आकाश मसने
नशामुक्त नवी मुंबई अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अभिनेता जॉन अब्राहम (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
ठाणे: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘नशा मुक्त नवी मुंबई’ अभियान का उद्घाटन किया। यह मुंबई के उपनगर को नशा मुक्त बनाने की महत्वाकांक्षी पहल है। इस अभियान की शुरुआत नवी मुंबई पुलिस ने की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, लेकिन देश को अंदर से कमजोर करने के लिए इसके युवाओं को नशीले पदार्थों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।
इस मौके पर सीएम फडणवीस ने मादक पदार्थों को एक अदृश्य दुश्मन बताते हुए लोगों से इस बुराई के खिलाफ युद्ध छेड़ने और इससे सामूहिक रूप से लड़ने का आग्रह किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह नवी मुंबई पुलिस द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। यह केवल नवी मुंबई के बारे में नहीं बल्कि पूरे के महाराष्ट्र साथ-साथ भारत के लिए एक लड़ाई है।
आम्ही नशामुक्त होणार… तरुणाई ही आपल्या राष्ट्राची ऊर्जा असून समाज आणि देशाच्या विकासात तरुणांच्या शक्तीचे महत्त्वाचे योगदान आहे. त्यामुळे अधिकाधिक तरुणांनी नशामुक्त अभियानात सहभागी होणे गरजेचे आहे. चला,आपण स्वतःपासून सुरुवात करूया, सर्व मिळून नशामुक्त समाज घडविण्याचा निर्धार… pic.twitter.com/EhFlSW9OMn — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर डिफेंस अपडेट: अंबाझरी में यंत्र इंडिया लिमिटेड की महा-परियोजना, देश को सुरक्षा प्रणालियों में नई ताकत
कोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा
नवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारे युवाओं को देश को अंदर से कमजोर करने के लिए मादक पदार्थ के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नशे के खिलाफ हारा कनाडा
कनाडा का उदाहरण देते हुए फडणवीस ने कहा कि “कनाडा जैसे देश नशीले पदार्थ के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए हैं और उन्होंने कानून बनाने का सहारा लिया है लेकिन भारत इस युद्ध को जीतने की स्थिति में है। राज्यों और जिलों के बीच मजबूत समन्वय के साथ हम देश को नशा मुक्त बनाएंगे।”
अभिनेता जॉन अब्राहम भी पहुंचे
इस अभियान को अपना समर्थन देने वाले बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी कार्यक्रम में मौजूद थे। फडणवीस ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि जॉन अब्राहम ने जीवन में सब कुछ देखा है, लेकिन कभी भी मादक पदार्थ के चंगुल में नहीं फंसे। इस अभियान में उनकी भागीदारी संदेश को और प्रभावशाली बनाएगी।”
