अशोक खरात के घर पर भी चले बुलडोजर, यशोमति ठाकुर ने की मांग, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
Ashok Kharat vs Ayan Ahmed: अयान अहमद के घर पर चलेगा बुलडोजर। यशोमती ठाकुर ने नासिक के अशोक खरात के घर को भी ध्वस्त करने की मांग कर सरकार को घेरा। पूछा आरोपियों में भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
Yashomati Thakur Demand Buldozer Action Ashok Kharat (डिजाइन फोटो)
Bulldozer Action on Ashok Kharat: अमरावती के परतवाड़ा में 180 लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी अयान अहमद के खिलाफ प्रशासन का कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। अचलपुर नगरपालिका ने अयान के घर पर हुए अतिक्रमण को ‘बुलडोजर’ (जेसीबी) के जरिए ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के ऐलान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मांग की है कि यही ‘बुलडोजर मॉडल’ नासिक के कुख्यात जालसाज अशोक खरात के खिलाफ भी अपनाया जाना चाहिए।
अमरावती में अयान के घर पर कड़ी कार्रवाई
अचलपुर नगरपालिका ने आरोपी मोहम्मद अयान को नोटिस जारी करने के बाद सीधे एक्शन लिया। पुलिस की भारी मौजूदगी में आरोपी के घर के सामने की सीढ़ियों और दूसरी मंजिल तक जाने वाली लोहे की सीढ़ी को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में संगठित अपराध अधिनियम (MCOCA) के तहत कार्रवाई और एसआईटी जांच की मांग दोहराई है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति: भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
दो मासूम बेटियों के साथ मां ने खत्म की जिंदगी, नासिक जिले के देवला में पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज
ये भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: ऑफिस मीटिंग में महिला सहकर्मी के स्तन को घूरना ‘गलत आचरण’ पर अपराध नहीं
यशोमती ठाकुर का सरकार पर तीखा प्रहार
प्रशासन की इस सक्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए यशोमती ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “अगर अमरावती के आरोपी का घर गिराया जा सकता है, तो नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात पर सरकार मेहरबान क्यों है? खरात के घर को भी इसी तरह जेसीबी से जमींदोज कर देना चाहिए।” ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार चयनात्मक कार्रवाई कर रही है और रसूखदार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
फरार पत्नी और ‘जनता के एजेंटों’ पर निशाना
यशोमती ठाकुर ने केवल अशोक खरात ही नहीं, बल्कि उनकी फरार पत्नी कल्पना खरात को भी ढूंढकर जेल में डालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खरात के साम्राज्य में शामिल ‘जनता के एजेंटों’ और उसके सहयोगियों के घरों की भी गहन जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि राज्य में यौन शोषण और ठगी के हर मामले में एक समान और कठोर दंड प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो।
