एनेस्थीसिया का इंजेक्शन बना काल, महिला कांस्टेबल के मौत ने छोड़े कई सवाल, FIR
मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल की एनेस्थीसिया देने के वजह से मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल की एनेस्थीसिया देने के वजह से मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही। महिला कांस्टेबल कान की सर्जरी के लिए अस्तपाल गई थी इस दौरान एनेस्थीसिया की वजह से हुई दिक्कतों के कारण मौत हो गई।
मुंबई पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की एक निजी अस्पताल में कान की ‘सर्जरी’ लिए ‘एनेस्थीसिया’ दिए जाने के बाद उत्पन्न दिक्कतों के चलते मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने साझा की। महिला कांस्टेबल की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर यौन शोषण मामले में HC ने शिंदे सरकार से मांगा जबाव, निलंबित शिक्षा अधिकारी ने दायर की याचिका
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल गौरी सुभाष पाटिल (28) को अंधेरी के पश्चिमी उपनगर लोखंडवाला के एक्सिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि पाटिल को कान की ‘सर्जरी’ से पहले ‘एनेस्थीसिया’ दिया गया जिसके बाद उन्हें दिक्कत उत्पन्न हो गईं और गुरूवार रात उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि मौत की सूचना पुलिस को रात करीब 10:45 बजे मिली।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पाटिल अंधेरी के मरोल में मुंबई पुलिस के स्थानीय शस्त्र प्रभाग में तैनात थीं।
यह भी पढ़ें:- NCP को महायुति से बाहर करे भाजपा, शरद पवार गुट ने मंत्री सावंत के बयान को लेकर साधा निशाना
(एजेंसी इनपुट के साथ)
