Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ड्रीमलाइनर पर क्यों नहीं लगी रोक’, विमान हादसे पर राज ठाकरे ने उठाए गंभीर सवाल, क्या मिलेगा जवाब?

अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के बाद मनसे नेता राज ठाकरे ने प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके इन सवालों के जवाब जानने के लिए सभी उत्सुक है। राज ने ड्रीमलाइनर पर रोक न लगाने पर भी सवाल किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 13, 2025 | 07:05 PM

विमान हादसे पर राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस भीषण दुर्घटना में कई यात्रियों ने जान गंवाई। इसी पृष्ठभूमि में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक गंभीर सवाल उठाया है कि जब ड्रीमलाइनर विमानों पर डीजीसीए को इतनी शिकायतें मिल रही थीं, तब भी इन पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया? राज के इस बयान के बाद विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीरता का माहौल बन गया है।

उन्होंने जो मुद्दा उठाया है, यह साल 2020 से 2023 के बीच का है, जब ड्रीमलाइनर विमानों में दुनियाभर में बार-बार तकनीकी खराबियां सामने आई थीं। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित इन ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठे थे। गौर करने वाली बात यह है कि केवल एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य विमान कंपनियों ने भी 40 से अधिक ड्रीमलाइनर विमानों का ऑर्डर दिया था।

ड्रीमलाइनर विमानों को लेकर समस्याएं

उस समय इन विमानों को सेवा में लेने के लिए सरकार और डीजीसीए की तरफ से अनुमति दी गई थी। इस पर ठाकरे ने कहा कि जब दुनिया भर में ये विमान तकनीकी खामियों की वजह से सेवा से हटाए जा रहे थे, तब भारत में इन्हें सेवा में क्यों रखा गया? इस हादसे में उपयोग में लाया गया विमान 28 जनवरी 2014 को एयर इंडिया की सेवा में शामिल हुआ था।

इसके बाद के वर्षों में ड्रीमलाइनर विमानों को लेकर कई समस्याएं सामने आई थीं। जैसे इंजन में खराबी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होना, केबिन प्रेशर की दिक्कतें आदि। इन घटनाओं ने इन विमानों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए थे। फिर भी भारत सरकार और डीजीसीए ने इन विमानों पर सख्त निर्णय क्यों नहीं लिया।

केंद्रीय मंत्री को सताया एयर इंडिया के विमान का डर, हादसे पर दिया बड़ा बयान, सख्त कार्रवाई की करी मांग

राज ने किए गंभीर सवाल

राज ने कहा अगर हमें इन विमानों की शिकायतें पहले से पता थीं, तो हमने इन्हें इस्तेमाल करने की अनुमति क्यों दी? डीजीसीए ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या सिर्फ इसलिए कि ये विदेशी कंपनी द्वारा बनाए गए हैं, हम उन पर आंख बंद कर भरोसा करें? इस पूरे मामले के सभी तथ्य अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं। इसलिए हादसे की गहराई से जांच करना अत्यंत आवश्यक है। इस दुर्घटना का असली कारण क्या था तकनीकी खराबी या मानवीय चूक यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

Why no ban on dreamliner raj thackeray questions on plane crash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 07:05 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Gujarat
  • Maharashtra Navnirman Sena
  • Raj Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

जिसकी अटकलें थीं वही हुआ! निकाय चुनावों में साथ आए उद्धव और राज, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान

2

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

3

महायुति साथ चुनाव लड़ने को तैयार; MNS को लेकर MVA में तकरार! जानें 2017 में किसने जीता था BMC चुनाव?

4

लापता लड़कियों के बढ़ते मामले: मुख्यमंत्री ने दिया राज के सवाल का जवाब, बताई आंकड़ों की सच्चाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.