Western Railway News: 2014 बैच के IRTS अधिकारी अरुण कुमार मीणा बने नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Western Railway New CPRO: 2014 बैच के IRTS अधिकारी और IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र अरुण कुमार मीणा ने 19 नवंबर को पश्चिम रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) का पदभार ग्रहण किया।
Western Railway New CPRO Arun Kumar Meena
अरुण कुमार मीणा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 2014 बैच के आईआरटीएस अधिकारी अरुण कुमार मीणा पश्चिम रेलवे के नए सीपीआरओ बने।

  • उन्होंने मुंबई सेंट्रल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक पद से स्थानांतरित होकर कार्यभार संभाला।

  • आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र अरुण कुमार मीणा ने विनीत अभिषेक का स्थान लिया।

Western Railway New CPRO Arun Kumar Meena: पश्चिम रेलवे में नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति की गई है। भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 2014 बैच के अधिकारी अरुण कुमार मीणा ने 19 नवंबर को पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे मुंबई सेंट्रल मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

मीणा ने सीपीआरओ रहे विनीत अभिषेक का स्थान लिया है। जबकि विनीत अभिषेक की नियुक्ति दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड में की गई है।

Western Railway New CPRO Arun Kumar Meena
मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र

अरुण कुमार मीणा शैक्षणिक रूप से भी उत्कृष्ट पृष्ठभूमि रखते हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) तथा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) की दोहरी डिग्री प्राप्त की है। उन्हें रेलवे के परिचालन और वाणिज्यिक कार्यों के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है।

Western Railway New CPRO Arun Kumar Meena
ठाणे में FDA की बड़ी कार्रवाई, 2.06 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त; DXP Ventures का लाइसेंस निलंबित

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने मुंबई सेंट्रल मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

निभाई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अपने पूर्व कार्यकाल में मीणा ने मुंबई सेंट्रल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (FM), मंडल परिचालन प्रबंधक और सहायक परिचालन प्रबंधक (M) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

रेलवे में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए उन्हें प्रतिष्ठित महाप्रबंधक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रशासनिक एवं पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ श्री मीणा की खेल गतिविधियों में भी गहरी रुचि है।