5 घंटे बाधित रहीं Local Train Service: भाईंदर-नायगांव के बीच तकनीकी खराबी, 20 ट्रेनें रद्द, 50 लेट
Western Railway Mumbai Train Delay Update: पश्चिमी रेलवे रूट पर ओएचई खराबी के कारण रविवार सुबह करीब 5 घंटे तक Local Train Service प्रभावित रहीं। 15-20 ट्रेनें रद्द हुईं और 50 से अधिक ट्रेनें देरी से च
- Written By: अपूर्वा नायक
लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Western Railway Local Train Delay: पश्चिमी रेलवे रूट पर रविवार सुबह उपनगरीय ट्रेन सेवाएं करीब पांच घंटे तक बाधित रहीं। इस तकनीकी समस्या के कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह समस्या ओवरहेड उपकरण (OHE) में खराबी के कारण उत्पन्न हुई। यह खराबी सुबह 7:52 बजे भाईंदर और नायगांव स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर हुई, जिससे ट्रेन संचालन ठप हो गया।
कई ट्रेनें रद्द और लेट
इस घटना के चलते 15 से 20 Local Train Service रद्द करनी पड़ीं, जबकि लगभग 50 ट्रेनें देरी से चलीं। शुरुआत में दो लोकल और एक मेमू ट्रेन बीच ट्रैक पर फंस गई थीं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
राहत कार्य में जुटा रेलवे
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वसई रोड से टावर वैगन भेजी। साथ ही, फंसी हुई ट्रेनों को हटाने के लिए डीजल इंजन की मदद ली गई। मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय तक एक लोकल ट्रेन बीच ट्रैक पर ही खड़ी रही।
मेल-एक्सप्रेस पर भी असर
इस तकनीकी खराबी का असर केवल लोकल ट्रेनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। पूरे मार्ग पर ट्रेनें धीमी गति से चलाई गईं।
यात्रियों को हुई परेशानी
यात्रियों को लंबा इंतजार और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा। मरीन लाइंस से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि ट्रेनें सामान्य समय से काफी देर से चल रही थीं और हर स्टेशन पर ज्यादा समय तक रुक रही थीं।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai मनपा का मेगा कॉम्प्लेक्स सवालों में, बस चार्जिंग और कमर्शियल स्पेस अभी निष्क्रिय
Local Train Service धीरे-धीरे सामान्य
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सेवाओं को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर उपनगरीय नेटवर्क की तकनीकी निर्भरता और संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है।
