होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Mumbai to UP Bihar Holi Special Trains: होली की छुट्टियों में उत्तरभारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार ये ट्रेनें होली स्पेशल के रूप में चलेंगी।
ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल- बनारस स्पेशल हर बुधवार को रात 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर शुक्रवार को 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे बनारस से प्रस्थान कर रविवार को 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा इदगाह, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई एवं भदोही स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर सोमवार को 7:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को रात 12:15 बजे कटिहार से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं नौगछिया स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09189 का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09025 वलसाड दानापुर स्पेशल हर सोमवार को सुबह 8:40 बजे वलसाड से प्रस्थान कर अगले दिन 12 बजे दानापुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09026 दानापुर – वलसाड स्पेशल हर मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन रात 9:30 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा -गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार को शाम 7 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर- वडोदरा स्पेशल हर बुधवार को 5 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 8:35 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा मऊ स्पेशल हर शनिवार को शाम 7 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर अगले दिन रात 8:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।ट्रेन संख्या 09196 मऊ-वडोदरा स्पेशल हर रविवार को रात 11:15 बजे मऊ से प्रस्थान कर मंगलवार को रात 12:45 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09195 का गोधरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नासिक हाईवे पर वोल्वो का 360kW अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू, अब मिनटों में चार्ज होगी आपकी EV
ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल हर गुरुवार को शाम 6 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 9:30 बजे पटना से प्रस्थान कर अगले दिन 11:55 बजे डॉ.अंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मकसी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09183, 09189, 09025, 09111, 09195 एवं 09343 की बुकिंग 19 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों व आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुल गई है।