पश्चिम रेलवे की 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े: मुंबई, भावनगर और भुज के यात्रियों को जुलाई तक मिलेगी राहत
Mumbai Railway News: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे जुलाई 2026 तक बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 20 मार्च से सभी PRS केंद्रों पर शुरू होगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Western Railway Special Trains (फोटो- सोशल मीडिया)
Western Railway, Special Trains News: मुंबई यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 11 विशेष ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें 8 जोड़ी ट्रेनें मुंबई से आने-जाने वाली हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल को 31 जुलाई तक तथा 09208 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह 09415 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल और 09416 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी 30 जुलाई तक चलेंगी।
सप्ताह में पांच दिन चलने वाली ट्रेनें
- 09055 बांद्रा टर्मिनस–उधना स्पेशल – 29 जुलाई तक
- 09056 उधना–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल – 29 जुलाई 2026 तक
द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
- 09037 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 30 जुलाई तक
- 09038 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 31 जुलाई तक
साप्ताहिक स्पेशल
- 09009 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 26 जुलाई तक
- 09010 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 27 जुलाई तक
- 09011 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 28 जुलाई तक
- 09012 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 29 जुलाई तक
अन्य विस्तारित ट्रेनें
- 09017 बांद्रा टर्मिनस–वेरावल – 26 जुलाई तक
- 09018 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस – 27 जुलाई तक
- 09035 बांद्रा टर्मिनस–उधना – 31 जुलाई तक
- 09036 उधना–बांद्रा टर्मिनस – 30 जुलाई तक
- 09211 गांधीग्राम–बोटाद – 31 जुलाई तक
- 09212 बोटाद–गांधीग्राम – 31 जुलाई 2026 तक
- 09216 भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम – 31 जुलाई तक
- 09215 गांधीग्राम–भावनगर टर्मिनस – 31 जुलाई तक
- 09530 भावनगर टर्मिनस–धोला – 31 जुलाई तक
- 09529 धोला–भावनगर टर्मिनस – 31 जुलाई तक
यह भी पढ़ें:- एसटी बेड़े में शामिल होंगी 8,300 नई बसें: घाटे से उबारने को मंत्री प्रताप सरनाईक का नया प्लान
सम्बंधित ख़बरें
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
ना गम, ना पछतावा… मुंबई लोकल में युवक की हत्या के बाद बेखौफ घूमता दिखा कातिल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य देखें।
- बांद्रा टर्मिनस–भुज (09011/09012): 28 व 29 जुलाई तक
- बांद्रा टर्मिनस–वेरावल (09017/09018): 26 व 27 जुलाई तक
इसके अलावा,
- बांद्रा टर्मिनस–उधना (09035/09036): 31 व 30 जुलाई तक
- गांधीग्राम–बोटाद (09211/09212): 31 जुलाई तक
- भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम (09215/09216): 31 जुलाई तक
- भावनगर टर्मिनस–धोला (09529/09530): 31 जुलाई तक
मुंबई रेलवे के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखने की सलाह दी गई है।
