Western Railway: पश्चिम रेलवे हुआ 100 करोड़ी! 13.47 लाख बेटिकट यात्री पकड़े

Western Railway Fine: पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 13.47 लाख बेटिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा और 100.42 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।
western railway 100 crore fine 13 47 lakh ticketless passengers
पश्चिम रेलवे जुर्माना (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Western Railway Ticketless Passengers: पश्चिम रेलवे ने बेटिकट और अनियमित यात्रा पर शिकंजा कसते हुए अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच टिकट जांच अभियानों के जरिए 100.42 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इस अवधि में रेलवे ने 13.47 लाख बेटिकट एवं अवैध यात्रियों को पकड़ा। इनमें बिना बुक कराए सामान ले जाने के मामले भी शामिल हैं।

अगस्त में वसूला 17.16 करोड़ रुपये जुर्माना

पश्चिम रेलवे के अनुसार, अगस्त महीने में ही 2.13 लाख से अधिक मामले पकड़े गए और 17.16 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि राजस्व के नुकसान को रोकने और यात्रियों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीमों ने लगातार अभियान चलाए। वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारियों की निगरानी में मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में भी सघन जांच की गई।

western railway 100 crore fine 13 47 lakh ticketless passengers
Rail Budget: भारतीय रेल के निर्मला सीतारमण दे सकती हैं बड़ा तोहफा, बजट 2026 के पहले ऐसे मिल रहे हैं संकेत

मुंबई लोकल में 25.65 करोड़ की वसूली

मुंबई उपनगरीय रेल खंड में भी टिकट जांच अभियान का व्यापक असर देखने को मिला। अप्रैल से अगस्त के बीच 4.65 लाख बेटिकट या अनियमित यात्रा के मामले सामने आए। इन मामलों में रेलवे ने 25.65 करोड़ रुपये की राशि वसूल की। पश्चिम रेलवे का कहना है कि उपनगरीय नेटवर्क में अधिकृत टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने और यात्रियों में अनुशासन बनाए रखने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

एसी लोकल में 172 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान एसी लोकल में 78,600 के करीब मामले पकड़े गए और 3.26 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में वसूले गए 1.20 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 172 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष करीब 36,480 मामले सामने आए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com