ध्यान दें रेल यात्री! मुंबई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर 15 दिन का ब्रेक, देखें पूरी लिस्ट

Titwala Station Platform Extension: टिटवाला स्टेशन पर 15 डिब्बे की लोकल ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार का काम जारी है। 12 सितंबर तक चलने वाले ब्लॉक के कारण लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
central railway 15 days block titwala platform extension local express trains affected
मुंबई लोकल(सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Central Railway 15 Days Block: मध्य रेल के टिटवाला स्टेशन पर 15 डिब्बे के लोकल ट्रेनों के संचालन हेतु प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है।

इसके लिए 28/29 अगस्त से 11/12 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक प्रतिदिन 5 से 6 घंटे का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक का दूसरा चरण 2/3 सितंबर से 8/9 सितंबर तक चलेगा।

5 घन्टे का ब्लॉक

दूसरे चरण में 2/3 सितंबर से 8/9 सितंबर तक प्रत्येक रात रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अप और डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते टिटवाला-कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में टिटवाला जाने वाली सेवाओं को आसनगांव तक और टिटवाला से शुरू होने वाली सेवाओं को आसनगांव से चलाया जाएगा।

ब्लॉक के दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें सीएसएमटी-टिटवाला, सीएसएमटी-कसारा, सीएसएमटी-ठाणे, ठाणे-टिटवाला और कुर्ला-कल्याण जैसी सेवाएं शामिल हैं। कुछ लोकल ट्रेनों को ठाणे अथवा कल्याण में शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यात्रियों को रात की अंतिम और सुबह की पहली लोकल के समय में भी बदलाव का सामना करना पड़ेगा।

central railway 15 days block titwala platform extension local express trains affected
होमटाउन में गोरेवाडा जू पहुंचे CM फडणवीस; वन्यजीवों को निहारा, समीक्षा बैठक की और दर्ज किया अपना फीडबैक

सीएसएमटी से कसारा लोकल

03/04 सितंबर को विशेष प्रभाव के तहत सीएसएमटी स्टेशन से कसारा के लिए अंतिम लोकल रात 10.47 बजे और टिटवाला के लिए अंतिम लोकल रात 11.42 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल सुबह 4.29 बजे रवाना होगी, जो निर्धारित समय से 10 मिनट विलंबित होगी।

ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। एलटीटी-पाटलिपुत्र, सीएसएमटी-अमृतसर, एलटीटी-पुरी, सीएसएमटी-बनारस, एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-भुवनेश्वर, एलटीटी-हटिया और एलटीटी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को निर्धारित समय से अलग समय पर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को वासिंद, आटगांव, खर्डी, कसारा और इगतपुरी में नियंत्रित किया जाएगा।

central railway 15 days block titwala platform extension local express trains affected
दौड़ प्रगति की, गतिशील ठाणे की.. वर्षा मैराथन में प्रविण और रविना बने विजेता, उपमुख्यमंत्री शिंदे भी संग दौड़े

30 से 40 मिनट तक विलंब

रेलवे के अनुसार कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें अपने गंतव्य पर 30 से 40 मिनट तक विलंब से पहुंच सकती हैं। 8/9 सितंबर के बाद के ब्लॉक का विवरण उचित समय पर जारी किया जाएगा। मध्य रेल ने यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग करने और यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी जांचने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com