Weather Update: मुंबई में झमाझम बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल, 14 उड़ानों का बदला गया रास्ता
मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग ने आनेवाले और दो दिन तक मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते गुरुवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इस बारिश के चलते मुंबई की लाइफलाइन यहां की लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है।
- Written By: प्रिया जैस
भारी बारिश (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग ने आनेवाले और दो दिन तक ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते गुरुवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इस बारिश के चलते मुंबई की लाइफलाइन यहां की लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया है।
बता दें, कि मुंबई में भारी के चलते कुर्ला, भांडुप और विक्रोली में रेल पटरियां पानी में डूब गई है। जिससे लोग अपने घरों तक भी नहीं पहुंच पा रहे है। इस मूसलाधार बारिश के कारण ट्रेन नेटवर्क काफी हद तक प्रभावित हो गया है।
पटरियों के डूब जाने से सेंट्रल रेलवे लाइन पर एक घंटे देरी से ट्रेन पहुंची। इसके बाद यात्रियों के लिए स्टेशनों पर घोषणा कर दी गई कि नाहुर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेगी, जिसने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी
शहर की पुलिस लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का कंट्रोल रूम से जायजा ले रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर चेतावनी जारी की है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, “आईएमडी ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।”
In view of the Red alert in Mumbai & suburbs, issued by IMD, a holiday has been declared for all schools & colleges for tomorrow, 26th September 2024. Mumbaikars are requested to stay indoors, until essential. Please stay safe. #Dial100 in case of any emergencies.#SafetyFirst… — मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 25, 2024
स्कूल – कॉलेज बंद
मौसम विभाग ने मुंबई में सुबह से रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसे देखते हुए स्टूडेंट्स की सेफ्टी को मद्देनजर रखते हुए मुंबई में स्कूल-कॉलेजों को गुरुवार 26 सितंबर,2024 को लिए बंद रखने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें- मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में बंपर वोटिंग, रश्मि, आदित्य और तेजस ठाकरे ने भी किया मतदान
बीएमसी ने किया अनुरोध
बृहन्मुंबई नगर निगम प्रशासन ने मुंबई के लोगों से जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने का अनुरोध भी किया है। बीएमसी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) प्रशासन मुंबईकरों से अनुरोध करता है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।”
सध्या मुंबई मध्ये सुरू असलेला संततधार पाऊस व रेड अलर्ट च्या अनुषंगाने नागरिकांनी गरज असेल तरच घराबाहेर पडावे. समुद्रकिनारी व सखल भागात जाणे टाळावे. पोलीसांना सतर्क राहण्याच्या सूचना दिल्या असून @MumbaiPolice सतर्क व मुंबईकरांच्या मदतीसाठी तत्पर आहेत. कोणतीही आपत्कालीन परिस्थिती… — पोलीस आयुक्त, बृहन्मुंबई – CP Mumbai Police (@CPMumbaiPolice) September 25, 2024
मौसम विभाग द्वारा मुंबई में जारी इस रेड अलर्ट के दौरान जितना हो सकें घर में ही रहें और बाहर जाने से बचे।
विमानों का बदला रस्ता
भारी बारिश के कारण बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर आने वाली 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन करना पड़ा और उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- विधायक बच्चू कडू का CM शिंदे पर प्रहार, बोले- दो महीने बाद ये भाई सौतेले भाई बन जाएंगे
अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ उड़ान इंडिगो की थीं, जिन्हें खराब मौसम के चलते शहर में उतरने की मंजूरी नहीं दी गई। विमानन यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने जिन अन्य उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया, उनमें दो उड़ान विस्तारा की थीं और एअर इंडिया, आकासा तथा गल्फ एअर की एक-एक उड़ान हैं।
अधिकारी ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के बाद सात विमानों को हैदराबाद, चार को अहमदाबाद, दो को गोवा के मोपा हवाई अड्डे तथा एक को उदयपुर में उतरने का निर्देश दिया गया है। मुंबई में दोपहर से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जलभराव हो गया है और यातायात प्रभावित है।
