- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mla Bachchu Kadus Attack On Cm Shinde
विधायक बच्चू कडू का CM शिंदे पर प्रहार, बोले- दो महीने बाद ये भाई सौतेले भाई बन जाएंगे
- Written By: आकाश मसने
दिव्यांगों से जुड़ी योजनाओं के लिए फंड की मांग को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगो बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए। मंत्रालय के प्रवेश द्वार के पास पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोका तो आंदोलनकारी दिव्यांग मंत्रालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक निवास के बाहर सड़क पर धरना देने बैठ गए।

मुंबई में अपनी मांगों को लेकर विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते दिव्यांग
मुंबई: प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व विधायक बच्चू कडू ने बुधवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ (लाडली बहन) योजना को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। तीसरा मोर्चा बनाकर महाराष्ट्र की महायुति सरकार को चुनौती देने की कोशिश कर रहे बच्चू कडू ने कहा कि लाडली बहन योजना बहुत लोकप्रिय हो रही है। लेकिन यह योजना सिर्फ दो महीने और चलेगी।
दिव्यांगों से जुड़ी योजनाओं के लिए फंड की मांग को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगो बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए। मंत्रालय के प्रवेश द्वार के पास पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोका तो आंदोलनकारी दिव्यांग मंत्रालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक निवास के बाहर सड़क पर धरना देने बैठ गए। इस दौरान दिव्यांगों ने जोरदार आंदोलन किया।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, बारिश के रेड अलर्ट के बाद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
आंदोलनकारियों का दावा था कि दिव्यांगों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को तीन महीने से पैसा नहीं मिल रहा है। क्योंकि पूरा पैसा लाडली बहन योजना के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार को बहनों का वोट चाहिए। इसके लिए दिव्यांग भाइयों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान बच्चू कडू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों को ये भाई दो महीने पैसा देंगे। चुनाव के बाद ये सौतेले भाई बन जाएंगे।
सरकार को दिया था ज्ञापन
बता दें कि बच्चू कडू की पार्टी से जुड़ी दिव्यांगों की संस्था ‘प्रहार दिव्यांग क्रांति संस्था महाराष्ट्र’ प्रणित ‘प्रहार दिव्यांग क्रांति आंदोलन महाराष्ट्र राज्य’ की ओर से 20 सितंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार को एक निवेदन दिया गया था, जिसमें दिव्यांगों के लिए विभिन्न 22 मांगें की गई थीं। इन्हीं मांगों को लेकर दिव्यांगों ने बच्चू कडू के नेतृत्व में आंदोलन किया।
यह भी पढ़ें:– समृद्धि महामार्ग की अधूरी सुविधाओं पर हाई कोर्ट की फटकार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मांगा जवाब
Mla bachchu kadus attack on cm shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














