Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Daily Horoscope: 15 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल कई राशियों के लिए करियर और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं कुछ जातकों को खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 15, 2026 | 12:15 AM

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Daily Horoscope 15 July 2026: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है।

कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मामलों और निर्णयों में संयम बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक मिलनसार, संतोषी, एकांतप्रिय और महत्वाकांक्षी स्वभाव का होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगा तथा नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा। माता-पिता के प्रति आस्थावान और स्नेही रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Cancer New Moon 2026: कर्क अमावस्या इन 3 राशियों के जीवन में ला सकती है बड़े बदलाव, भावनाओं पर रहेगा गहरा असर

Birthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Ketu Astrology: क्या कुंडली के प्रथम भाव में केतु होना अशुभ होता है? जानें ज्योतिष में इसका प्रभाव और उपाय

मेष

अटकी हुई परेशानियां दूर होने की संभावना है। जरूरतमंदों की सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा। आवश्यक साधनों की उपलब्धता बनी रहेगी और लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ

आकस्मिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके खुले विचारों की कुछ सहकर्मी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन

जिद में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। भौतिक सुख-सुविधाओं और विवाह संबंधी कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिन संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। मित्रों के सहयोग से बिखरे हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

सिंह

समय पर कार्य पूरा करने की आदत सफलता दिलाएगी। अधिकार और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा किसी अतिथि के आगमन से घर का वातावरण सुखद रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन विवादों से बचना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

तुला

नए संपर्क करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण तनाव रह सकता है। विलासिता की वस्तुओं की खरीद संभव है। आजीविका से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक

निजी कार्यों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के संकेत हैं। जो उपलब्ध है, उसी में संतोष रखने से मानसिक शांति मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9

धनु

पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से बचें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य सफल होंगे, हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

मकर

बुजुर्गों के व्यवहार से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा और अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यों के प्रति समर्पण बना रहेगा और अधूरे कार्य पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ

संतान को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान में संयम रखें।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

मीन

मनमौजी स्वभाव आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में समाधान मिलने के योग हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें :- Cancer New Moon 2026: कर्क अमावस्या इन 3 राशियों के जीवन में ला सकती है बड़े बदलाव, भावनाओं पर रहेगा गहरा असर

व्यापार भविष्य

आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा पर पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ और खांड के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है। लाल रंग की वस्तुओं में भी तेजी के संकेत हैं। रूई, चावल, सरसों, लाख, गेहूं और चने के भाव में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। बाजार की चाल को देखकर ही निवेश या व्यापारिक निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।

भाग्यांक: 6068

Aaj ka rashifal 15 july 2026 daily horoscope all zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 12:15 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.