Mumbai Water Cut: मुंबई के इन इलाकों में ‘इस’ दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, कुछ जगहों पर होगा लो प्रेशर
Mumbai Water Update: मुंबई के बांद्रा और खार वेस्ट में 10 फरवरी को 14 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। बीएमसी 900 मिमी की पाइपलाइन में लीकेज ठीक करेगी।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Water Cut (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Water Supply News: मुंबई में गर्मियों की आहट के साथ ही बांद्रा और खार इलाके के निवासियों के लिए पानी की किल्लत की खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बांद्रा वेस्ट क्षेत्र में एक प्रमुख जलवाहिनी (Water Pipeline) की मरम्मत का कार्य निर्धारित किया है। पाली हिल रिजर्वॉयर की 900 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन में आए रिसाव (Leakage) को ठीक करने के लिए बीएमसी 14 घंटे का लंबा शटडाउन लेगी।
यह मरम्मत कार्य सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा, जिससे लाखों की आबादी प्रभावित होने की संभावना है।
मरम्मत कार्य का मुख्य कारण
बीएमसी के जल विभाग के अनुसार, बांद्रा वेस्ट में कुरैशी नगर झुग्गी बस्ती के पास म्हाडा के खाली प्लॉट और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे स्थित 900 मिमी व्यास वाली इनलेट पाइपलाइन में रिसाव पाया गया है। जल हानि को रोकने और भविष्य में सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए इस लीकेज को ठीक करना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के गैर-कृषि विश्वविद्यालयों में 14 मई से आंदोलन,लंबित मांगों पर कर्मचारियों ने दी कामबंद की चेतावनी
ट्रैफिक सुधार या सफाई मिशन? नागपुर में कबाड़ वाहनों पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान
NEET Paper Leak: महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से एक और संदिग्ध धनंजय लोखंडे गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर: नई जलापूर्ति योजना के परीक्षण में बाधा; पाइपलाइन में मिली अत्यधिक मिट्टी, दोबारा होगी सफाई
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी (100% कटौती)
मरम्मत के दौरान एच-वेस्ट (H-West) सेक्शन के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी:
बांद्रा वेस्ट: हिल रोड, पाली हिल, कार्टर रोड, सेंट एंड्रयूज मार्ग, पाली विलेज, चिंबई, शेरली विलेज, कांतवाड़ी।
खार वेस्ट: खार डांडा, कोलीवाड़ा, डांडा पाड़ा, चुइम गावथन।
अन्य क्षेत्र: माउंट मैरी इलाका, के.सी. मार्ग, बाजार रोड, पाली माला, कोल डोंगरी, नरगिस दत्त मार्ग।
ये भी पढ़ें- Bhiwandi: ‘बीजेपी में सिर फुटव्वल’, मेयर बनने को लेकर आपस में भिड़े सुमित पटेल-नारायण चौधरी
लो प्रेशर सप्लाई वाले इलाके
कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी, लेकिन वहां कम दबाव (Low Pressure) की समस्या रहेगी। हिल रोड के अंतिम छोर से लेकर ताज लैंड्स एंड, बी. जे. मार्ग, एच.के. भाभा मार्ग, केन मार्ग और गणेश स्लम इलाकों में रात 1 बजे से तड़के 4:30 बजे के बीच लो प्रेशर की समस्या देखी जा सकती है।
बीएमसी की नागरिकों से अपील
बीएमसी ने प्रभावित इलाकों के निवासियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं:
पानी का संचय: मंगलवार को होने वाली कटौती से पहले सोमवार को ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें।
सावधानी: मरम्मत के दौरान और उसके अगले दिन पानी का उपयोग केवल अनिवार्य कार्यों के लिए ही करें।
स्वास्थ्य सावधानी: पाइपलाइन खाली होने के बाद जब सप्लाई दोबारा शुरू होती है, तो शुरुआत में पानी गंदा हो सकता है। इसलिए अगले 24-48 घंटों तक पानी को उबालकर और छानकर ही पिएं।
