Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कटेगा मेट्रो स्टेशनों का पानी का कनेक्शन, 117.62 करोड़ संपत्ति कर है बकाया

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 25, 2022 | 03:00 PM

file

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वर्सोवा (Versova) से घाटकोपर (Ghatkopar) के बीच चलने वाली मुंबई (Mumbai) की पहली मेट्रो (First Metro) पर बीएमसी (BMC) की गाज गिरनी शुरू हो गई है। वर्ष 2013 से अब तक 117.62 करोड़ रुपए का बकाया संपत्ति कर (Property Tax) न चुकाए जाने के मामले में बीएमसी ने सीधे कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को बीएमसी के अधिकारी मुंबई मेट्रो के प्रशासनिक कार्यालय सहित डीएन नगर और अंधेरी वेस्ट में मेट्रो स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति काटने पहुंचे थे। 

बीएमसी के सहायक आयुक्त विश्वास मोते के अनुसार, मेट्रो प्रशासन ने दो दिन की मोहलत मांगी है। बताया गया कि बीएमसी प्रशासन ने इससे पहले मुंबई मेट्रो 1 की 11 संपत्तियों को नोटिस भेजा था। इसमें 8 मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा संचालित मुंबई मेट्रो 1 पर 117.62 करोड़ रुपए का संपत्ति कर बकाया है। इसके पहले कई बार नोटिस देकर  21 दिनों के भीतर बकाया भुगतान का निर्देश दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘प्रचार में पटाखे फोड़ना जरूरी है क्या?’, घर के पास आग लगने पर डेजी शाह का फूटा गुस्सा

NCP का सुपर मेनिफेस्टो: पेश किया मुंबई का नया सपना! जानिए कैसे बदलेंगे पानी, ट्रैफिक और हेल्थ सिस्टम

चुनावी प्रचार बना कमाई का जरिया! मुंबई आरटीओ को 4.68 लाख का राजस्व मिला

दाऊद भी मराठी, क्या उसे भी बनाएंगे महापौर? ठाकरे बंधुओं पर मुंबई BJP महासचिव पवन त्रिपाठी का हमला

मेट्रो के 8 स्टेशनों को नोटिस

मेट्रो की जिन संपत्तियों को संपत्ति कर की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है, उनमें आजाद नगर मेट्रो स्टेशन, डीएन नगर ,वर्सोवा, एलआईसी, अंधेरी, वेस्टर्न एक्सप्रेस  वे, जेबी नगर, एयरपोर्ट रोड और मरोल मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इसके बाद भी टैक्स नहीं देने पर सीवर काटने और संपत्ति को जब्त कर नीलाम करने की चेतावनी दी गई है।

कर भरने को लेकर विवाद

अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति कर के भुगतान को लेकर एमएमआरडीए और एमएमओपीएल के बीच विवाद भी चल रहा है। इस बीच रिलायंस ने भी मेट्रो 1 से अपना हक़ छोड़ने के लिए 2500 करोड़ से ज्यादा के मुआवजे का प्रस्ताव दिया है। मुंबई में पहली बार मेट्रो 1 की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। मेट्रो 1 से रोजाना 4 से 5 लाख लोग यात्रा करते रहे हैं, हालांकि कोरोनाकाल के दौरान यह संख्या कम हो गई थी।

Water connection cut of metro stations will be 117 62 crore property tax is due

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2022 | 03:00 PM

Topics:  

  • BMC
  • Mumbai
  • Mumbai Metro
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.