-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- War Between Rane Brothers On Social Media Increased Restlessness Of Mahayuti
राणे बंधुओं की सोशल मीडिया पर जंग ने बढ़ाई महायुति की बेचैनी, बड़े भाई निलेश को नितेश का दो टूक जवाब
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सबसे गर्म चर्चाओं में एक नाम है। राणे बनाम राणे! एक ऐसा सियासी ड्रामा, जो घर के अंदर की नाराज़गी से शुरू होकर अब खुले मंच पर आ गया है।

राणे बंधुओं की सोशल मीडिया पर जंग। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सबसे गर्म चर्चाओं में एक नाम है। राणे बनाम राणे! एक ऐसा सियासी ड्रामा, जो घर के अंदर की नाराज़गी से शुरू होकर अब खुले मंच पर आ गया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटे निलेश राणे और नितेश राणे अब सिर्फ विचारों में नहीं, बल्कि शब्दों के स्तर पर भी आमने-सामने आ गए हैं। जिस परिवार की छवि अब तक एकजुट और संगठित मानी जाती थी, वही परिवार अब सोशल मीडिया पर आपसी कटाक्ष और पलटवार की वजह से सुर्खियों में है।
दरअसल, कुछ दिन पहले नितेश राणे ने एक जनसभा के दौरान एक बेहद तीखा बयान दिया “भाजपा का मुख्यमंत्री सबका बाप होता है।” यह बयान उन्होंने धाराशिव जिले में एक भाषण के दौरान दिया था। ये शब्द शिंदे गुट की शिवसेना को चुभ गए। इसे एक तरह से अपने ही गठबंधन के साथी पर हमला माना गया। इस बात को लेकर शिवसेना खेमे में नाराज़गी छा गई। लेकिन सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब नितेश के बड़े भाई निलेश राणे ने ही सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना कर डाली।
बड़े भाई ने छोटे को दी चेतावनी
निलेश राणे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा “नितेश को बोलते वक्त सोच-समझकर बोलना चाहिए। किसके शब्द किसे फायदा पहुंचा रहे हैं, ये जानना ज़रूरी है। हम गठबंधन में हैं, मंच से जोश में बोलना आसान होता है, लेकिन हर बात का असर होता है।” निलेश की ये पोस्ट सिर्फ एक सलाह नहीं थी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में इसे सीधे-सीधे डांट माना गया। खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने ही भाई को सार्वजनिक मंच पर घेरा।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
आदरणीय निलेशजी ,
आपणच काही दिवसा अगोधर महायुती बदल बोलला होता..
आता असे आपल्याच मित्र पक्षाचा पदाधिकारी ला धमकवणे बरोबर नाही..
शेवटी आपण महायुतीचे घटक आहोत..
आपण नोंद घ्याल अशी अपेक्षा करतो @meNeeleshNRane pic.twitter.com/iMcMSTQVh3 — Nitesh Rane (@NiteshNRane) June 18, 2025
अब छोटे भाई की बारी-स्क्रीनशॉट के साथ पलटवार
निलेश की पोस्ट का जवाब नितेश ने कुछ दिन बाद दिया और वो भी पूरे शातिर अंदाज़ में। उन्होंने अपने बड़े भाई की पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें निलेश ने खुद गठबंधन की एकता और सहयोग की बात कही थी। इस स्क्रीनशॉट के साथ नितेश राणे ने लिखा “आदरणीय निलेशजी, आपने ही कुछ दिन पहले महागठबंधन के बारे में कहा था। अब उसी गठबंधन के साथी विधायक को धमकाना कहां तक उचित है? आखिर हम एक साथ हैं, उम्मीद करता हूं आप इस पर विचार करेंगे।”
पुणे में कार ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत, 5 घायल
पारिवारिक रिश्तों में सियासी दरार
राणे परिवार राजनीति में दशकों से सक्रिय रहा है। नारायण राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके दोनों बेटे भी राजनीति में खासे सक्रिय हैं। नितेश राणे भाजपा से विधायक और राज्य में मंत्री हैं। निलेश राणे, जो पहले भाजपा में थे, अब शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक हैं। दरार की शुरुआत तब हुई जब भाजपा ने एक ही परिवार से दो लोगों को टिकट देने से इंकार किया। निलेश को पार्टी ने किनारे किया और नतीजतन उन्होंने शिंदे गुट का दामन थाम लिया।
क्या यह सिर्फ बयानबाज़ी है या अंदरूनी सियासी जंग
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ये झगड़ा सिर्फ शब्दों का नहीं है, बल्कि सत्ता और पहचान की भी लड़ाई है। निलेश को यह नागवार गुजर रहा है कि छोटे भाई को मंत्री पद मिला और उन्हें टिकट तक नहीं मिला। वहीं नितेश शायद इस बात से आहत हैं कि भाई होकर भी निलेश ने सार्वजनिक रूप से उन पर हमला बोला। यह पूरी लड़ाई गठबंधन राजनीति की कमजोरी, पारिवारिक वर्चस्व की लड़ाई और सोशल मीडिया के ज़रिए सियासी दांव-पेंच की मिसाल बन गई है।
क्या होगा आगे
क्या नारायण राणे इस पारिवारिक टकराव को शांत कर पाएंगे? क्या भाजपा और शिंदे गुट इस अंदरूनी विवाद से कोई सियासी नुकसान उठाएंगे? क्या यह सिर्फ ‘भाईयों की तकरार’ है या आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति का हिस्सा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे, लेकिन इतना तय है कि राणे परिवार का यह झगड़ा फिलहाल थमने वाला नहीं।
War between rane brothers on social media increased restlessness of mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













